मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
क्या क्रिकेट में बदलेंगे रिकॉर्ड दर्ज करने के नियम? Sunil Gavaskar ने T20I और रणजी आंकड़ों पर उठाए गंभीर सवाल​ | Single Mutual Fund Investment: एक ही म्यूचुअल फंड में ज्यादा पैसा लगाने पर झेलना पड़ सकता है नुकसान, निवेश से पहले जान लें ये बात​ | PM Narendra Modi:  ब्लूमबर्ग फोरम में बोले PM मोदी – भारत ने दुनिया को दी सस्ती दवाएं और टैलेंट, बदले में कभी रॉयल्टी नहीं मांगी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Using Aadhaar Without OTP: आधार में OTP के बिना कौन-सी सेवाएं मिल सकती हैं? जानें जरूरी बातें​

Using Aadhaar Without OTP: आज आधार कार्ड देश के करोड़ों लोगों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसका उपयोग बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक हर जगह इसकी जरुरत होती है। ऐसे में इसकी सुरक्षा और सटीकता बनाए रखने के लिए समयसमय पर आधार को अपडेट करते […]

Using Aadhaar Without OTP: आज आधार कार्ड देश के करोड़ों लोगों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसका उपयोग बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक हर जगह इसकी जरुरत होती है। ऐसे में इसकी सुरक्षा और सटीकता बनाए रखने के लिए समयसमय पर आधार को अपडेट करते रहना चाहिए। अगर आपका नंबर आधार से लिंक है और वो बंद हो गया है, तो या तो उस नंबर को चालू करवा लें या तो दूसरे नंबर को लिंक करवा लें, क्योंकि ज्यादातर ऑनलाइन सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी की जरूरत होती है।

हालांकि अगर आपका आधार में लिंक नंबर बंद हो जाए या मोबाइल खो जाए तो ऐसे में आप आपके आधार से लिंक नंबर पर आए OTP को नहीं दे पाएंगे। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं कि वे अपने आधार कार्ड से जुड़े काम कैसे करेंगे। लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आप कई सेवाओं का लाभ बिना OTP के भी ले सकते हैं।

बिना OTP कर सकते हैं इन सेवाओं का इस्तेमाल  

1. आप बिना ओटीपी के घर बैठे आधार कार्ड का PVC ऑर्डर कर सकते हैं, इसके लिए बस आपको 75 रुपये का पेमेंट करना पड़ेगा। 

2. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण आप फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन के जरिए सरकारी या निजी केंद्रों पर अपनी पहचान साबित कर सकते हैं।

3.  फेस ऑथेंटिकेशन आप आधिकारिक UIDAI या mAadhaar ऐप के जरिए चेहरे की स्कैनिंग करके लॉगिन कर सकते हैं और कुछ खास सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

4. आप UIDAI वेबसाइट से अपनी आधार जानकारी वाली XML फाइल डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे पासवर्ड से सुरक्षित करके बिना इंटरनेट या OTP के पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. आपके आधार कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन करके संबंधित विभाग या सेवा प्रदाता आपकी डेमोग्राफिक जानकारी तुरंत सत्यापित कर सकते हैं।

6. आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर बायोमेट्रिक के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं या दूसरी सेवाएं ले सकते हैं। 

 बंद मोबाइल नंबर को कैसे ठीक करें?

1.  यदि आप mAadhaar या UIDAI के आधिकारिक ऐप का उपयोग करते हैं, तो बिना पुराने OTP के फेस स्कैन के जरिए नया मोबाइल नंबर लिंक करने का अनुरोध कर सकते हैं।

2. अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं, फॉर्म भरें और फिंगरप्रिंट देकर नया नंबर अपडेट कराएं ।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY