Sai Pallavi Bollywood Debut: दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म एक दिन को लेकर काफी चर्चा है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने इस फिल्म के अनुभव को साझा करते हुए आमिर खान और पूरी टीम का दिल से शुक्रिया अदा किया। साई पल्लवी ने अपने अनुभव को बेहद भावुक अंदाज में साझा करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए बहुत खास और यादगार रहा है।

साई पल्लवी ने बताया कि एक नई इंडस्ट्री में कदम रखना उनके लिए थोड़ा नर्वस करने वाला था, लेकिन टीम के सपोर्ट और प्यार ने इसे आसान बना दिया। उन्होंने कहा कि आमिर सर, मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। जब आप प्यार के बारे में बात करते हैं, तो आपके चेहरे की चमक देखना वाकई शानदार था। उनकी बातों में विनम्रता और आभार साफ झलक रहा था।
जुनैद खान संग काम करने का अनुभव
फिल्म में उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगे। ने उन्हें एक शानदार और सहयोगी को-स्टार बताया। उन्होंने कहा कि जुनैद के साथ काम करना बेहद आसान और आनंददायक रहा। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फिल्म में भी खास नजर आने की उम्मीद है। इस फिल्म के जरिए आमिर खान और मंसूर खान की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। यह वही जोड़ी है जिसने कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर और जाने तू… या जाने ना जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में ‘एक दिन’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।
1 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
एक दिन का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडेय ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुल मिलाकर, साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू न सिर्फ उनके लिए खास है, बल्कि दर्शकों के लिए भी एक नई और ताजगी भरी प्रेम कहानी लेकर आने वाला है।





