Drunk Men Fight Video : गुरुग्राम के एक क्लब का बताया जा रहा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में क्लब के अंदर अफरातफरी का माहौल दिखाई देता है, जहां आसपास मौजूद लोग दोनों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Average Guragon Pub Kalesh: pic.twitter.com/fgYxGpRUkY
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 26, 2026
क्लब में दो लड़कों के बीच हुई हाथापाई
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि दोनों युवक एक-दूसरे से उलझते हुए नीचे गिर पड़ते हैं। इसी बीच एक महिला भी उन्हें छुड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन वह खुद भी गिर जाती है। बाद में गुस्से में वह एक युवक को हटाने की कोशिश करती नजर आती है।
वहीं एक अन्य व्यक्ति भी दोनों को अलग करने के लिए बीच में आता है, लेकिन नशे में धुत युवकों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता और वे लड़ाई जारी रखते हैं। क्लब में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें :
शुरुआत ड्रिंक से होती है, एंडिंग फाइट से
यह X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे क्लबों में होने वाला आम झगड़ा बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे शराब के गलत इस्तेमाल का नतीजा कहा।
एक यूजर ने लिखा, “शुरुआत ड्रिंक से होती है, एंडिंग फाइट से।” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जमकर लड़ो, खत्म कर दो एक-दूसरे को।” हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप पर तेजी से वायरल हो रहा है।





