मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हवाई सफर नहीं होगा और महंगा! जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के बीच सरकार का धांसू प्लान​ | Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल​ | CM Bhagwant Mann: पंजाब सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस में CBI की रेड, 8 ठिकानों पर जांच; लैपटॉप और मोबाइल जब्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

भारत-US ट्रेड डील पर क्यों फंसा पेंच! वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया बड़ा बयान, अब क्या होगा?​

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत फिलहाल एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई है, जहां से आगे बढ़ना दोनों देशों के लिए आसान नहीं होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि ट्रेड डील पर बातचीत एक स्तर तक पहुंच चुकी है और इसके आगे कुछ और […]

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत फिलहाल एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच गई है, जहां से आगे बढ़ना दोनों देशों के लिए आसान नहीं होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि ट्रेड डील पर बातचीत एक स्तर तक पहुंच चुकी है और इसके आगे कुछ और हासिल करना या ज्यादा रियायत देना दोनों पक्षों के लिए बहुतबहुत मुश्किल होगा.

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने कहा कि अगर दोनों देशों के पास बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए कुछ गुंजाइश बची है, तो दोनों पक्ष उस पर काम कर सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि समझौते को लेकर बातचीत अभी खत्म नहीं हुई है. सीतारमण ने कहा, यह एक मुश्किल और काफी गहन बातचीत वाला समझौता रहा है. बातचीत अभी जारी है.

क्या जल्द हो सकता है समझौता?

इससे पहले अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर भी पिछले सप्ताह भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के बाद कह चुके हैं कि दोनों देशों के बीच समझौता जल्द होने की उम्मीद नहीं है. भारत और अमेरिका फरवरी 2025 से व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं. दोनों देश आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने के साथसाथ लंबे समय से चले आ रहे बाजार पहुंच से जुड़े मुद्दों को हल करना चाहते हैं. रॉयटर्स की पहले की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में बेहतर शर्तें हासिल करने पर जोर दे रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY