शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एक फोन कॉल, एक्सीडेंट और… लखनऊ में कैफे संचालक की मौत पर क्या बोली मां?​ | Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!​ | Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सहारनपुर में फैक्ट्री के धुएं पर हंगामा, विरोध करने पर हिंसक झड़प; कंपनी मालिक की मौत​

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक टायर फैक्ट्री से प्रदूषण को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों में हुई मारपीट में फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई, वहीं उसका भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामला सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के कल्लरहेड़ी गांव का है. सूचना […]

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक टायर फैक्ट्री से प्रदूषण को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों में हुई मारपीट में फैक्ट्री मालिक की मौत हो गई, वहीं उसका भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामला सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के कल्लरहेड़ी गांव का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के विरोध में पास के गांव से कुछ लोग फैक्ट्री मालिक से बातचीत करने पहुंचे थे. इनकी बातचीत पहले कहासुनी और फिर देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. इस घटना में फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान की मौत हो गई. वहीं, उनका भतीजा सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दूसरे पक्ष से संजय उर्फ संदीप को भी गंभीर चोटें आई हैं. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

एक्शन में पुलिस

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री मालिक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सबूतों के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक अरबीन चौहान शामली जिले के मन्नामाजरा गांव के रहने वाले थे. हाल ही में उन्होंने यहां टायर फैक्ट्री लगाई थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री के धुएं से आसपास का वातावरण दूषित हो गया है. इसी संबंध में लोग बातचीत करने के लिए पहुंचे थे.

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सलारपुरा, कल्लरहेड़ी और सनौली क्षेत्र से काफी संख्या में लोग फैक्ट्री पहुंचे थे. वहां बातचीत देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. आरोप है कि गांव वालों ने लोहे की रॉड और गड़ासों से हमला किया. इसमें अरबीन और उनके भतीजे सादिक को गंभीर चोटें आईं. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां अरबीन की मौत हो गई. यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. एसपी देहात मयंक पाठक के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY