शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ऊंचाई और सीने की फिर से होगी नाप… UP पुलिस भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश​ | बेबी फूड बनाने वाली कंपनियों पर कसेगा शिकंजा! FSSAI ने बदले ये नियम​ | बोकारो: चॉकलेट मांग रहा था भांजा, मामा ने थमा दी पिस्टल…ट्रिगर दबते ही मासूम की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्तूबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे ये खास फीचर्स​

दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। कंपनी ने Samsung Galaxy F70 5G की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आएगा। 18 अक्तूबर 2026 को यह डिवाइस लॉन्च होने जा […]

दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। कंपनी ने Samsung Galaxy F70 5G की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आएगा। 18 अक्तूबर 2026 को यह डिवाइस लॉन्च होने जा रहा है।

लॉन्च पहले से फोन के डिजाइन और कई मुख्य स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अगर आप नया सैमसंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके फीचर्स के बारे में जान लें।

Samsung Galaxy F70 5G के कैमरे में क्या होगा खास?

अगर आप फोटोग्राफी के लिए बढ़िया फोन की तलाश में है, तो यह Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करेगा। यह फीचर फोटो खींचते समय हाथ हिलने के असर को कम करने में मदद करता है।

वहीं, फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

sAMOLED डिस्प्ले और Gorilla Glass Victus की सुरक्षा

इस डिवाइस में फ्लैट sAMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन फुल HD+ होगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है।

Exynos 1330 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी

सैमसंग Galaxy F70 5G में कंपनी का अपना Exynos 1330 प्रोसेसर दिया जाएगा। लेकिन कंपनी ने फिलहाल फोन की रैम और स्टोरेज से संबंधित जानकारी फिलहाल दी नहीं है। वहीं, फोन की बैटरी की बात करें, तो इसमें 5,000mAh बैटरी है, इसकी मदद से स्क्रीन पर किसी चीज को घरेकर उसके बार में सर्च किया जा सकता है। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY