शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा संस के भविष्य पर मंथन! बोर्ड मीटिंग में नोएल रखेंगे अल्टरनेटिव प्लान​ | बेंगलुरु में 7 हत्याओं का मामला: 3 करोड़ की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था इंदुशेखर, इसलिए पत्नी समेत ससुरालियों को मार डाला​ | Cyclone Akvan: ओडिशा में 3 लाख लोगों का रेस्क्यू; बंगाल-झारखंड से बिहार तक अलर्ट; जानें 20 राज्यों का मौसम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बुलंदशहर: छोटा शकील का गुर्गा नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर, 20 गोलियां मारकर दिल्ली में की थी युवक की हत्या​

Bulandshahr/Delhi News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ‘डीकंपनी’ से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया है. नसीम पर हाल ही में 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक युवक की […]

Bulandshahr/Delhi News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ‘डीकंपनी’ से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मुठभेड़ में मार गिराया है. नसीम पर हाल ही में 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या करने का आरोप था. पुलिस को दिल्ली के इस हत्याकांड में उसकी लंबे समय से तलाश थी.

दिल्ली के हत्याकांड में वांटेड चल रहे नसीम दुर्रानी के बुलंदशहर में छिपे होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और नोएडा एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की. मुठभेड़ के दौरान नसीम और पुलिस टीम के बीच दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. इस जवाबी कार्रवाई में नसीम दुर्रानी को कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

अंडरवर्ल्ड से था सीधा कनेक्शन: छोटा राजन को मारने की मिली थी सुपारी

जानकारी के मुताबिक, नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह ‘डीकंपनी’ से जुड़ा था और छोटा शकील के लगातार संपर्क में रह चुका था. बताया जाता है कि साल 201617 के दौरान छोटा शकील ने नसीम दुर्रानी को तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या करने की सुपारी भी दी थी. नसीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे 25 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.

16 नवंबर को दिल्ली में की थी समीर की बेरहमी से हत्या

जानकारी के अनुसार, नसीम दुर्रानी ने बीते 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नामक युवक पर ताबड़तोड़ 15 से 20 गोलियां बरसाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY