शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में अमन त्यागी ढेर… तीन पुलिसकर्मी घायल​ | Rahul Gandhi Statement: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग और देशद्रोह केस की मांग, राहुल गांधी का दावा- SIR से 13.1 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए​ | सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूल की लिफ्ट गिरी, कई जनगणना कर्मियों के टूटे हाथ-पैर; मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शिकायत दबाने का दिख रहा प्रयास…गाजियाबाद DM की जांच रिपोर्ट पर सवाल, हाईकोर्ट ने कहा- अगली सुनवाई पर खुद आएं​

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद में एक शिकायत की जांच को लेकर जिलाधिकारी की ओर से दाखिल हलफनामे और उसके साथ अटैच जांच रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं. अदालत ने रिपोर्ट में प्रक्रियात्मक खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए टिप्पणी की कि पूरे मामले में शिकायत को दबाने का स्पष्ट प्रयास दिखाई दे रहा […]

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद में एक शिकायत की जांच को लेकर जिलाधिकारी की ओर से दाखिल हलफनामे और उसके साथ अटैच जांच रिपोर्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं. अदालत ने रिपोर्ट में प्रक्रियात्मक खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए टिप्पणी की कि पूरे मामले में शिकायत को दबाने का स्पष्ट प्रयास दिखाई दे रहा है. हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया है. यह आदेश जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने बिजेंद्र कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया.

सुनवाई के दौरान गाजियाबाद के जिलाधिकारी और आईएएस अधिकारी रवींद्र कुमार मंदार ने व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर अदालत को बताया कि मामले की जांच के लिए फरवरी 2026 में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी. समिति ने 17 फरवरी 2026 को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी.

हाईकोर्ट ने जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

हालांकि, हाईकोर्ट ने जब हलफनामे के साथ दाखिल जांच रिपोर्ट का परीक्षण किया तो उसमें महत्वपूर्ण कमी सामने आई. अदालत ने पाया कि रिपोर्ट पर समिति के अध्यक्ष के हस्ताक्षर तो मौजूद थे, लेकिन समिति के अन्य दो सदस्योंक्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, गाजियाबाद और थाना प्रभारी मुरादनगर के साइन नहीं थे. इस पर अदालत में मौजूद जिलाधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि रिपोर्ट समिति के अध्यक्ष की ओर से पेश की गई है और अध्यक्ष के हस्ताक्षर वाली रिपोर्ट को ही समिति की रिपोर्ट माना जाना चाहिए, लेकिन जिलाधिकारी की इस दलील के बावजूद हाईकोर्ट ने रिपोर्ट की वैधता और जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए.

19 नवंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई

अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी को अगली सुनवाई पर खुद मौजूद रहने का निर्देश दिया है. अब इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को होगी. इस सुनवाई में जिलाधिकारी को अदालत के सामने अपना पक्ष रखना होगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY