मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
रायबरेली: 6 साल बाद आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव समेत 14 को उम्रकैद; 2 आरोपी बरी​ | Digital Detox: 7 दिन का तक रील्स देखने से ब्रेक, इससे शरीर में क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया​ | तीन तलाक के बाद बरेली की जमीला ने अपनाया सनातन धर्म, बनी ‘ज्योति देवी’; प्रकाश संग लिए सात फेरे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करा पाएंगे ये गाड़ियां, भारत में जल्द आ सकती है नई किट​

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी को देखते हुए Tsuyo Manufacturing ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है. कंपनी अगले करीब छह महीने में 3व्हीलर और Tata Ace लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए EV Retrofit Kit की मंजूरी लेने की योजना बना रही है. मंजूरी मिलने के […]

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी को देखते हुए Tsuyo Manufacturing ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है. कंपनी अगले करीब छह महीने में 3व्हीलर और Tata Ace लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए EV Retrofit Kit की मंजूरी लेने की योजना बना रही है. मंजूरी मिलने के बाद कंपनी इन किट्स को बाजार में उतारेगी, जिससे पुराने पेट्रोल या डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में बदला जा सकेगा.

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान Tsuyo Manufacturing के संस्थापक और सीओओ ललित बैद ने बताया कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक कन्वर्जन सॉल्यूशन को व्यावसायिक रूप से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है ताकि भविष्य में बढ़ती मांग को आसानी से पूरा किया जा सके.

इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट हो जाते हैं पुराने वाहन

EV Retrofit Kit ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से पुराने पेट्रोल या डीजल वाहन में इंजन हटाकर इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी और कंट्रोल सिस्टम लगाया जाता है. इससे बिना नई गाड़ी खरीदे पुरानी गाड़ी को इलेक्ट्रिक वाहन में बदला जा सकता है. इससे वाहन मालिकों का खर्च कम होता है और प्रदूषण भी घटता है.

नया प्लांट बना रही कंपनी

कंपनी अपने विस्तार की योजना के तहत कर्नाटक में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी बना रही है. इस फैक्ट्री का पहला चरण मार्च 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है. इस प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मोटर, कंट्रोलर, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और अन्य पावरट्रेन पार्ट्स का निर्माण किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि यह प्लांट घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करने के साथसाथ भविष्य में उत्पादन बढ़ाने में भी मदद करेगा.

भारत में बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग

ललित बैद का मानना है कि भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके पीछे सरकार की नई नीतियां, स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा और स्टार्टअप कंपनियों की नई तकनीकें बड़ी भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने कहा कि Delhi EV Policy 2026, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ता निवेश और देश में EV पार्ट्स का स्थानीय उत्पादन आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से बढ़ावा देगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY