शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
इटावा: 20 लाख में खेत बेचा, 15 दिन बाद यमुना किनारे मिली लाश; साथ गए युवक पर हत्या का आरोप​ | UP CO Zia ul Haq Murder Case: सीओ जियाउल हक हत्याकांड में विधायक राजा भैया को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने खारिज की आगे की कार्रवाई​ | गोरखपुर में रिश्तों का कत्ल! चचेरे भाई को बांके से काटा, पत्नी से अवैध संबंध का शक; आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘बच गए पप्पू निषाद, नहीं तो…’ SP सांसद पर हमले से भड़के अखिलेश, बोले- PDA को डराने की साजिश​

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद पर हमले को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आक्रोश जताया है. उन्होंने इस घटना को पीडीए को डराने की कोशिश बताते हुए सरकार पर हमला बोला है. घटना गणेश प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान का है. आरोप है कि भीड़ ने […]

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद पर हमले को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आक्रोश जताया है. उन्होंने इस घटना को पीडीए को डराने की कोशिश बताते हुए सरकार पर हमला बोला है. घटना गणेश प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के दौरान का है. आरोप है कि भीड़ ने सांसद की गाड़ी को घेरकर तोड़फोड़ की. गनीमत रही कि पुलिस ने सांसद को भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. अब यह मामला सियासी रंग ले लिया है.

वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान और धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है. अब इस मामले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कहा कि सपा सांसद पप्पू निषाद को जो सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिली. इस घटना में उनकी जान जा सकती थी, गनीमत रही कि वो बच गए.

मिलने पहुंचे बीएल संतोष

घटना के बाद बीजेपी के उप प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने भी संजय निषाद से मुलाकात की. बता दें कि निषाद वोटबैंक खास तौर पर गोरखपुर संतकबीर नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही, अंबेडकर नगर जैसे जिलों में निर्णायक भूमिका में हैं. पूर्वांचल के अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र में भी निशाद मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी तादाद में है. यही वजह है कि चाहें बीजेपी हो या सपा, सभी इन्हें साधने की कोशिश में जुटे हैं.

अब मुखर हुई सपा

इस घटना को लेकर अब सपा और अखिलेश यादव मुखर हो गए हैं. उन्होंने घटना को PDA से जोड़ते हुए कहा कि लोधी और निषाद समाज के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को डराने की कोशिश हो रही है. PDA से जुड़े लोगों को डराया, धमकाया और अपमानित किया जा रहा है. यही नहीं, उन्हें मुकदमों में फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सांसद पप्पू निषाद को इस घटना में अपमानित होना पड़ा. वो बच गए, नहीं तो उन्हें मार दिया जाता.

कैसे हुआ बवाल?

संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा चौराहे के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे को थाने पहुंचा दिया था. इससे जुलूस में शामिल लोग नाराज हो गए और सड़क पर बैठकर विरोध करने लगे. इसी दौरान खलीलाबाद की ओर से आ रहे सपा सांसद पप्पू निषाद का काफिला वहां पहुंच गया. भीड़ के बीच वाहन फंसने के बाद लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ की. हालांकि पुलिस ने हस्तक्षेप कर सांसद को वहां से सुरक्षित निकाला.

सांसद ने भी लगाए आरोप

घटना के बाद पप्पू निषाद ने कहा कि उनकी गाड़ियों पर पत्थर चलाए गए और तोड़फोड़ की गई. इसे जानलेवा हमला बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था.इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने मोर्चा खोल दिया है. अखिलेश ने संतकबीरनगर की घटना को रायबरेली में सपा नेताओं और पुलिस के बीच हुए विवाद से भी जोड़ते हुए लोधी और निषाद समाज के नेताओं को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने बीजेपी पर लठतांत्रिक तरीके अपनाने का आरोप लगाया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY