शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP PPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 31 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों में बदली अपर SP की जिम्मेदारी​ | Bigg Boss 20 Elimination: रोहेद खान हुए घर से बाहर, पहले एविक्शन ने बढ़ाई हलचल, शो में पहला Eviction​ | कौन हैं इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह? सपा नेताओं को कहा-‘औकात में बात करो’, दी चूड़ी पहनने की सलाह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP CO Zia ul Haq Murder Case: सीओ जियाउल हक हत्याकांड में विधायक राजा भैया को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने खारिज की आगे की कार्रवाई​

UP CO Zia ul Haq Murder Case: के चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड मामले में पूर्व मंत्री और विधायक राजा भैया को सीबीआई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोबारा जांच के बाद सीबीआई की दाखिल की गई फाइनल रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए राजा भैया के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की […]

UP CO Zia ul Haq Murder Case: के चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड मामले में पूर्व मंत्री और विधायक राजा भैया को सीबीआई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोबारा जांच के बाद सीबीआई की दाखिल की गई फाइनल रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए राजा भैया के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की मांग को खारिज कर दिया है।

दोबारा जांच का आधार

मृतक सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने मामले में दोबारा जांच की मांग की थी, जिसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नए सिरे से जांच की।

सीबीआई की फाइनल रिपोर्ट

दोबारा जांच के बाद सीबीआई ने कोर्ट में जो फाइनल रिपोर्ट सौंपी, उसमें राजा भैया को आरोपी के तौर पर शामिल नहीं किया गया। एजेंसी के मुताबिक, उनके खिलाफ केस चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले।

ये खबर भी पढ़ें: 

CBI स्पेशल कोर्ट का फैसला

लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सीबीआई की रिपोर्ट और मामले में सामने आए तमाम तथ्यों की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने माना कि राजा भैया के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाने का कोई ठोस आधार नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: 

अन्य आरोपियों से स्थिति अलग

ये न्यायिक आदेश विशेष रूप से राजा भैया की कथित भूमिका और उससे जुड़ी दोबारा जांच रिपोर्ट से संबंधित है। इस हत्याकांड में अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई और प्रक्रिया इससे अलग है। इस फैसले के बाद राजा भैया को इस मामले में कानूनी मोर्चे पर एक बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY