रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
6 6 6 6 4 4 4..वैभव सूर्यवंशी ने दिलीप ट्रॉफी फाइनल में मचाई तबाही, सिराज को 1 ओवर में कूटे 14 रन​ | हमेशा रहती है एसिडिटी, ये 3 काम करने से मिलेगा आराम, एक्सपर्ट ने बताया​ | ऑटोमैटिक गाड़ियों की चर्चा के बीच मैनुअल ने मारी बाजी, जानें वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

10 एयरबैग और 360° कैमरा वाली इस कार का नया बैच लॉन्च, सिर्फ 50 लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका​

Skoda की Octavia RS पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है. कंपनी ने भारत में इस तेज और स्पोर्टी कार का दूसरा लिमिटेड बैच लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी सिर्फ 50 कारें ही लेकर आई है. यानी Octavia RS खरीदने का मौका हर ग्राहक को नहीं मिलेगा. भारत में Skoda की स्थिति […]

Skoda की Octavia RS पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है. कंपनी ने भारत में इस तेज और स्पोर्टी कार का दूसरा लिमिटेड बैच लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी सिर्फ 50 कारें ही लेकर आई है. यानी Octavia RS खरीदने का मौका हर ग्राहक को नहीं मिलेगा. भारत में Skoda की स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत हुई है. इसी वजह से कंपनी अब अपने खास RS मॉडल को भी भारत में ला रही है. Octavia RS इसी योजना का हिस्सा है. हालांकि, नए बैच के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

50 कारों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

के नए बैच की एक्सशोरूम कीमत 56.69 लाख रुपये रखी गई है. नवंबर 2025 में जब इसका पहला बैच लॉन्च हुआ था, तब कीमत 49.99 लाख रुपये थी. यानी अब कीमत करीब 6.70 लाख रुपये ज्यादा हो गई है. यह करीब 13.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.Octavia RS भारत में CBU मॉडल के रूप में आती है. इसका मतलब है कि कार पूरी तरह तैयार होकर विदेश से भारत लाई जाती है.

दमदार इंजन और तेज रफ्तार

में 2.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 7स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलता है. कार की स्पीड भी काफी शानदार है. यह सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी अधिकतम स्पीड इलेक्ट्रॉनिक तरीके से 250 km/h तक सीमित है. कंपनी के मुताबिक, पहले बैच की मांग उपलब्ध कारों से काफी ज्यादा थी. अब दूसरे बैच में भी सिर्फ 50 कारें लाई गई हैं.

तीन कलर में मिलेगी कार

नए ऑक्टेविया आरएस को तीन कलर में खरीदा जा सकता है. इनमें मांबा ग्रीन, वेलवेट रेड और मैजिक ब्लैक शामिल हैं. कार में फुल एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप और डायनामिक इंडिकेटर्स के साथ एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं. इसमें ग्लॉस ब्लैक डिज़ाइन एलिमेंट्स भी मिलते हैं. कार में 19इंच एलियास एन्थ्रेसाइट अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जिन पर 225/40 R19 टायर मिलते हैं.

अंदर से भी है खास

कार के अंदर सुएडिया लेदर की सजावट की गई है, जिन पर लाल कंट्रास्ट सिलाई दी गई है. आगे की स्पोर्ट सीटें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ आती हैं. इनमें मेमोरी, हीटिंग और मसाज जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.इसके अलावा वर्चुअल कॉकपिट, एम्बिएंट लाइटिंग, थ्रीजोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

10 एयरबैग और ADAS से सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में भी Octavia RS काफी मजबूत है. इसमें 10 एयरबैग दिए गए हैं. साथ ही ADAS सिस्टम मिलता है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. कार में इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट, 360डिग्री एरिया व्यू कैमरा, हेडअप डिस्प्ले और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिए गए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY