शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Elimination: रोहेद खान हुए घर से बाहर, पहले एविक्शन ने बढ़ाई हलचल, शो में पहला Eviction​ | कौन हैं इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह? सपा नेताओं को कहा-‘औकात में बात करो’, दी चूड़ी पहनने की सलाह​ | दिवाली-छठ पर खुलेंगे कमाई के नए दरवाजे, 2.5 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इटावा: 20 लाख में खेत बेचा, 15 दिन बाद यमुना किनारे मिली लाश; साथ गए युवक पर हत्या का आरोप​

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय अविनाश उर्फ दिनेश कुमार का शव शनिवार सुबह अन्दावा गांव के पास यमुना नदी किनारे पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पत्नी ने उसके साथ आखिरी बार गए अजीतमल कोतवाली […]

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय अविनाश उर्फ दिनेश कुमार का शव शनिवार सुबह अन्दावा गांव के पास यमुना नदी किनारे पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पत्नी ने उसके साथ आखिरी बार गए अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुरा निवासी युवक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है.

मृतक की पत्नी पूजा के अनुसार, अविनाश उर्फ दिनेश कुमार ने करीब 15 दिन पहले अपनी जमीन लगभग 20 लाख रुपये में बेची थी. गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पैगूपुरा गांव का एक युवक उनके घर आया और अविनाश को अपने साथ ले गया. शाम तक वापस नहीं आने पर पूजा ने फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ.

घर पहुंचने पर दरवाजा बंद

पूजा ने बताया कि पति का फोन नहीं उठने पर परिजन उस युवक के घर पहुंचे. वहां अंदर से दरवाजा बंद था. परिजनों ने उसके घर पर मौजूद नहीं होने की बात कही. इसके बाद भी अविनाश के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे. पूजा के मुताबिक शुक्रवार को वही युवक उनके घर आया. पति के बारे में पूछने पर उसने शाम तक वापस आने की बात कही. आरोप है कि इसी दौरान युवक उनके पति का आधार कार्ड, पैन कार्ड और कपड़े अपने साथ ले गया. इसके बाद भी अविनाश घर वापस नहीं लौटे.

यमुना किनारे मिला शव

शनिवार सुबह करीब सात बजे अन्दावा गांव के लोगों ने परिजनों को यमुना नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अविनाश उर्फ दिनेश कुमार के रूप में की. पत्नी ने आरोप लगाया कि शव पर उसी युवक के कपड़े थे और उसी ने पति की हत्या कर शव यमुना किनारे फेंका है. सूचना मिलने पर डायल112 पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद बकेवर थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. सीओ भरथना रामदबन मौर्य, थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, रामबाबू सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने अभी हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही अविनाश की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया मृतक को शराब का आदी होने के चलते मौत की वजह मान रही है.

विधायक समेत कई लोग पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम, बसपा नेता अमरचंद्र दोहरे सहित कई लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अविनाश की मौत के बाद पत्नी पूजा, बेटे पृथ्वीराम, असीमराव और आदित्यराव तथा भाई बृजेश और विनय का रोरोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग घटना की जांच और मौत की वजह सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY