सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Unclaimed Bank Deposits: पुराने बैंक खाते में पड़ी लावारिस रकम कैसे निकालें? RBI का UDGAM पोर्टल करेगा मदद​ | अजब-गजब हाल! 106 बच्चों में सिर्फ 3 पहुंचे स्कूल, 5 में से 4 शिक्षक गायब; देख दंग रह गए DM साहब​ | गाले टेस्ट में शुभमन गिल का ‘सुपरमैन’ कैच, हवा में उड़कर एक हाथ से लपकी गेंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फिल्मों के लिए शादी कुर्बान… जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर​

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम पिछले कुछ समय से एक्टर और नेता थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, थलापति विजय से बहुत पहले तृषा का नाम चेन्नई के एक बड़े बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ चर्चा में था। साल 2015 में तृषा ने वरुण के साथ अपनी सगाई […]

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम पिछले कुछ समय से एक्टर और नेता थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, थलापति विजय से बहुत पहले तृषा का नाम चेन्नई के एक बड़े बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ चर्चा में था। साल 2015 में तृषा ने वरुण के साथ अपनी सगाई का ऐलान करके सभी फैंस को हैरान कर दिया था, लेकिन यह रिश्ता बहुत जल्द ही टूट गया था।

कैसे हुई थी रिश्ते की शुरुआत?

तृषा और वरुण की मुलाकात कब और कहाँ हुई, इसकी सटीक जानकारी तो सामने नहीं आई, लेकिन उस दौरान आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों ने एकदूसरे को डेट करना शुरू किया और रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। वरुण चेन्नई के एक बिजनेसमैन हैं, जो रियल एस्टेट और फिल्म प्रोडक्शन का काम संभालते हैं। वहीं तृषा उस समय तमिल और तेलुगु सिनेमा में एक स्थापित और सफल एक्ट्रेस बन चुकी थीं।

परिवार के बीच धूमधाम से हुई थी सगाई

साल 2014 के आखिरी महीनों में तृषा और वरुण के रिश्ते की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। इसके बाद 9 जनवरी 2015 को तृषा ने खुद अपनी सगाई की तारीख का ऐलान किया। 23 जनवरी 2015 को दोनों ने अपनेअपने परिवारों की मौजूदगी में एक निजी कार्यक्रम में सगाई कर ली। सगाई के बाद तृषा ने साफ कहा था कि वह एक्टिंग जारी रखेंगी और नए प्रोजेक्ट्स साइन करने के लिए तैयार हैं।

क्यों टूट गई थी यह सगाई?

सगाई के कुछ ही महीनों बाद मई 2015 में दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं। तृषा ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों अलग हो चुके हैं। बाद में एक इंटरव्यू में तृषा ने सगाई तोड़ने की असली वजह बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति से उनकी शादी होने वाली थी, उसने उनसे एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा था।

तृषा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपनी सगाई तोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक एक्टिंग करना चाहती हैं और सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान ही ब्रेक लेंगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY