गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अजय कुमार साहनी और मुनिराज को मिली नई जिम्मेदारी​ | मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फाइबर ले रहे, खाना भी हल्का…कब्ज से तब भी परेशान, जान लें इसकी वजह​

कब्ज की वजह से पेट साफ न होना, ऐंठन, भारीपन, मितली जैसी दिक्कतें बनी रहती हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए फाइबर रिच और हल्का खाना खाने के साथ ही भरपूर हाइड्रेशन की सलाह दी जाती है. कुछ लोग ये सारे बदलाव भी अपने लाइफस्टाइल में कर लेते हैं जैसे शरीर को एक्टिव रखना, भारी […]

कब्ज की वजह से पेट साफ न होना, ऐंठन, भारीपन, मितली जैसी दिक्कतें बनी रहती हैं. इससे छुटकारा पाने के लिए फाइबर रिच और हल्का खाना खाने के साथ ही भरपूर हाइड्रेशन की सलाह दी जाती है. कुछ लोग ये सारे बदलाव भी अपने लाइफस्टाइल में कर लेते हैं जैसे शरीर को एक्टिव रखना, भारी खाने से दूर रहना, भरपूर पानी पीना, सुपाच्य भोजन करना. इसके बाद भी अगर कब्ज की समस्या बनी हुई है तो दिक्कत फिजिकल नहीं है, बल्कि ये आपके स्ट्रेस से जुड़ा हुआ है.

जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो ये आपकी मेंटल हेल्थ के लिए तो खराब होता ही है. इससे आपकी फिजिकल हेल्थ पर भी असर होता है. ये आपके पाचन को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. चलिए जान लेते हैं कि कैसे ज्यादा स्ट्रेस कब्ज की समस्या की वजह बन सकता है.

स्ट्रेस और कब्ज की कनेक्शन

इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एंड हेपेटोबैलरी साइंसेज, आई.एस.आई.सी. मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर और हेड, डॉक्टर शुभम वात्स्य ने डिटेल में एक्सप्लेन किया है कि कैसे क्रॉनिक स्ट्रेस की वजह से कब्ज की समस्या ठीक नहीं होती है. वह कहते हैं कि आपका कब्ज तब तक ठीक नहीं होगा जब तक आप इमोशनली स्टेबल नहीं होंगे.

शरीर भी महसूस करता है तनाव

डॉक्टर शुभम कहते हैं कि आप फाइबर खा रहे हो, पानी पी रहे हो, दवाइयां ले रहे हो लेकिन फिर भी कब्ज ठीक नहीं हो रहा है तो इसकी वजह तनाव है. अगर आप भावनात्मक रूप से असंतुलित हो तो कब्ज तो होगी. कभीकभी हम पुरानी बातें, अनसुलझी भावनाएं, गुस्सा, अपराध या लगातार चिंताएं अपने साथ लेकर चलते हैं. जब मन लगातार तनाव में रहता है, तो शरीर भी उस तनाव को महसूस करता है.

क्रोनिक स्ट्रेस का गट पर असर

एक्सपर्ट ने शेयर किया कि क्रोनिक तनाव आपके नर्वस सिस्टम को फाइट या फ्लाइट मोड में रख सकता है. इससे आंत की प्राकृतिक गति धीमी हो जाती है, मल त्याग की आदतें बिगड़ जाती हैं और कब्ज भी खराब हो जाती है. दरअसल तनाव के साथ कई बार हम भोजन छोड़ देते हैं, फिजिकल एक्टिविटी कम कर देते हैं, टॉयलेट की इच्छा को नजरअंदाज करते हैं और जब हम आखिरकार टॉयलेट पर बैठते हैं, तो पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां ठीक से रिलैक्स नहीं हो पातीं. इसके बाद ये एक साइकिल बन जाती है. कब्ज के लिए फाइबर, तरल पदार्थ और गतिविधि तो जरूरी है ही, लेकिन क्रोनिक तनाव को सही करना भी उतना ही जरूरी है.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Dr. Shubham Vatsya द्वारा साझा की गई पोस्ट

स्ट्रेस कम करने के टिप्स

नियमित एक्टिव रहें जैसे जॉगिंग, साइकिल चलाना, तैरना, टहलना, इससे एंडोर्फिन रिलीज होता है जो मूड बेहतर करता है. स्ट्रेस को कम करने के लिए आप रोजाना कुछ प्राणायाम और योगासन कर सकते हैं जैसे बालासन, भ्रामरी, अनुलोमविलोम, शीतली प्राणायाम. स्ट्रेस की एक वजह सही नींद न लेना भी हो सकता है. अपना रूटीन सुधारें और रोजाना 7 से 8 घंटी की अच्छी और समय से नींद लें. कैफीन और नशे वाली चीजों से दूरी बनाएं. माइंडफुलनेस पर ध्यान दें जैसे हर किसी के काम को हां कहने की आदत को बदलें. प्रकृति के बीच कुछ समय गुजारें, मनपसंद संगीत सुनें. किसी अच्छे और विश्वसनीय दोस्त के साथ भावनाएं साझा करें ताकि आप थोड़ा सा रिलैक्स महसूस कर सकें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY