शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP चुनाव: DM वोटबैंक को मजबूत करने की तैयारी! आज मायावती के पुराने गढ़ में ओवैसी और चंद्रशेखर, गठबंधन के बाद दिखाएंगे सियासी ताकत​ | बेंगलुरु में सौतेले पिता की हैवानियत: बेटे की हत्या कर लगाया ताला, 3 दिन तक बंद कमरे में बिना खाए-पिए रोती रही मां​ | Lucknow Traffic Diversion: PM मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्लेट होगी झट से साफ…बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने के 5 तरीके​

बच्चों के लिए सब्जी से कलरफुल चीला बना सकते हैं. जैसे पालक की प्यूरी और चुकंदर की प्यूरी को आप बेसन, सूजी में मिलाकर बेटर बना लें और इससे चीले बनाएं. इसके अंदर आप टमाटर, प्याज, धनिया, पनीर समेत कुछ सब्जियों की फिलिंग भरें. इस तरह से भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे. बच्चों की डाइट में […]

बच्चों के लिए सब्जी से कलरफुल चीला बना सकते हैं. जैसे पालक की प्यूरी और चुकंदर की प्यूरी को आप बेसन, सूजी में मिलाकर बेटर बना लें और इससे चीले बनाएं. इसके अंदर आप टमाटर, प्याज, धनिया, पनीर समेत कुछ सब्जियों की फिलिंग भरें. इस तरह से भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे.

बच्चों की डाइट में सब्जियों को शामिल करना है तो आप सैंडविच बनाकर दे सकते हैं. इसे वो शौक से खाएंगे. मल्टीग्रेन ब्रेड का यूज करें. इसमें अलगअलग तरह की सब्जियां रखें और हंग कर्ड की लेयर लगाएं. ये स्वादिष्ट भी रहेगा और हेल्दी भी रहता है.

मोमोज और डम्पलिंग बच्चों से लेकर बड़ों तक के फेवरेट होते हैं. हरी सब्जियों की प्यूरी बनाकर आप आटे में मिलाकर गूंथ लें. फिलिंग में भी आप बारीक कटी सब्जियां, पनीर, सोयाबीन डालें. इससे टेस्टी और हेल्दी डम्पलिंग बनकर तैयार होंगी.

वेज रैप भी एक बेहतरीन तरीका है बच्चों को हरी और अलगअलग मौसमी सब्जियां खिलाने का, लेकिन इसमें मार्केट की मोयनीज का इस्तेमाल करने से बचें. इसकी जगह आप पनीर, काजू, हंग कर्ड थोड़ा सा नमक, लहसुन की कलियां डालकर अच्छे से चिकना करके ब्लेंड कर लें. इसे आप रैप की रोटी पर लगाएं. काली मिर्च का पाउडर छिड़कें और ऊपर से सारी सब्जियां डालकर रैप कर दें.

बच्चों को अलगअलग तरह की सब्जियां खिलाने के एक बेस्ट तरीका ये भी है कि आप खाने को अच्छी तरह से गार्निश करें जो देखने में अच्छा लगे. प्लेट को भी थोड़ा डेकोरेट करें. जब खाना अट्रैक्टिव दिखाई देगा तो बच्चा उसे खुश होकर खाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY