शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
6 लाख लोगों की पसंदीदा Maruti Fronx होगी और भी दमदार! फेसलिफ्ट में दिखेंगे बड़े बदलाव​ | CG Nursing Admission 2026: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश का एक और मौका! 4 कोर्स की खाली सीटों पर होगी काउंसिलिंग​ | प्रोटीन पगलू और मोमो लवर भी…शेफ अप्रूव ये झोल मोमोज की रेसिपी आपके लिए है बेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता रमेश बिंद पर हमला, गाड़ी के शीशे टूटे… बेटे को आई चोटें​

पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता रमेश बिंद पर हमला किया गया है. वह बेटे का इलाज कराकर अस्पताल से घर लौट रहे थे. हमला करने वाले व्यक्ति ने पहले उन्हें नमस्कार किया और फिर गाड़ी चलते ही ईंट से हमला कर दिया. रमेश बिंद का आरोप है कि हमले में उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी […]

पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता रमेश बिंद पर हमला किया गया है. वह बेटे का इलाज कराकर अस्पताल से घर लौट रहे थे. हमला करने वाले व्यक्ति ने पहले उन्हें नमस्कार किया और फिर गाड़ी चलते ही ईंट से हमला कर दिया. रमेश बिंद का आरोप है कि हमले में उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे टूट गए.

रमेश बिंद ने कहा कि शीशे की तरफ उनका बेटा बैठा हुआ था और हमले में उसे गंभीर चोटें आईं. बिंद ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के सिर, नाक और काम में चोट लगी है. उन्होंने कटरा पुलिस को मामले में तहरीर दे दी है. वह जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

अस्पताल से लौट रहे थे घर

रमेश बिंद के मुताबिक, उकने बेटे को पेट में तेज दर्द हो रहा था. इस कारण वह उसे अस्पताल लेकर आए थे. जब वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से अस्पताल से घर लौट रहे थे, तो शीतला माता मंदिर के पास एक व्यक्ति ने गाड़ी के सामने आकर उन्हें नमस्कार किया.

जब रमेश बिंद का गाड़ी आगे बढ़ी तो व्यक्ति ने गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया. उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और उनके बेटे को चोट आई. रमेश बिंद ने कटका पुलिस से जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि मामले में जल्द जांच पूरी की जाए और दोषी पर कार्रवाई हो.

सपा में हो गए थे शामिल

रमेश बिंद भदोही से भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे. लेकिन 2024 के चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था. इसके बाद वह बागी तेवर अपनाने लगे थे. उन्होंने अपने फेसबुक की प्रोफाइल पिक्चर में साइकिल की तस्वीर लगा दी थी और फिर समाजवादी पार्टी ने उन्हें मिर्जापुर से टिकट भी दे दिया था.

लेकिन रमेश बिंद का यह दांव काम नहीं आया था और एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने उन्हें हरा दिया था. रमेश बिंद को लगभग 37 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था.

सांसद रहते मांगी गई थी रंगदारी

रमेश बिंद जब भदोही से सांसद थे, तब उन्होंने दावा किया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें भदोही आने पर जान से मारने की धमकी दी है. इससे पहले उनसे दिल्ली में फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी. उन्होंने बेटे की अपहरण की धमकी देने का भी आरोप लगाया था.

रमेश बिंद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के इटवा गांव के रहने वाले हैं. 2019 में भाजपा के टिकट पर भदोही से चुनाव जीतने वाले रमेश बिंद अब समाजवादी पार्टी के नेता हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY