शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
6 लाख लोगों की पसंदीदा Maruti Fronx होगी और भी दमदार! फेसलिफ्ट में दिखेंगे बड़े बदलाव​ | CG Nursing Admission 2026: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश का एक और मौका! 4 कोर्स की खाली सीटों पर होगी काउंसिलिंग​ | प्रोटीन पगलू और मोमो लवर भी…शेफ अप्रूव ये झोल मोमोज की रेसिपी आपके लिए है बेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CG Nursing Admission 2026: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश का एक और मौका! 4 कोर्स की खाली सीटों पर होगी काउंसिलिंग​

CG Nursing Admission 2026: में नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश का एक और मौका दिया जा रहा है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत 4 नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। इसके लिए राज्य काउंसिलिंग समिति ने नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आज […]

CG Nursing Admission 2026: में नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश का एक और मौका दिया जा रहा है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत 4 नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। इसके लिए राज्य काउंसिलिंग समिति ने नए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आज 27 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:

28 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

संचालनालय चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी 28 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। 

इस काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदनों की जांच और प्रवेश की प्रक्रिया 29 से 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी। 

इन 4 नर्सिंग पाठ्यक्रमों में मिलेगा मौका

स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग के तहत चार पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें बीएससी नर्सिंग , एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग शामिल हैं। 

इन पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय एवं तृतीय संयुक्त चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 25 से 26 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इसके बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए स्ट्रे राउंड कराया जा रहा है।

10 परसेंटाइल वाले भी B.Sc. Nursing में कर सकेंगे आवेदन

राज्य शासन की अनुमति के बाद बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम 10 परसेंटाइल तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है। हालांकि, यह छूट केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए लागू होगी।

वेबसाइट पर जारी होगी काउंसिलिंग की जानकारी

आगामी काउंसिलिंग, सीट आवंटन और प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारियां संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट “” पर जारी की जाएंगी। राज्य काउंसिलिंग समिति ने अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY