गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bollywood स्टार Sushmita Sen मना रही 51वां जन्मदिन, Miss Universe से लेकर OTT तक बनाई पहचान​ | बुमराह की गेंद पर मचा बवाल, शुभमन गिल अंपायर से करने लगे बहस! DRS में ऐसा क्या दिखा कि गंवाना पड़ा भारत को रिव्यू?​ | Azam Khan Supreme Court: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट का जमानत आदेश बरकरार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टैनिंग और डलनेस की होगी छुट्टी…सब्जियां जो चेहरे की रंगत निखारती हैं!​

चुकंदर : चुकंदर में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को गुलाबी निखार देने में हेल्पफुल होते हैं. इसी वजह से मार्केट में अब फेस पैक के लिए चुकंदर का पाउडर भी मिल जाता है. आप इसका पेस्ट बनाकर दही मिलाएं और फेस पर अप्लाई करें. चाहे तो इसका रस भी लगाया जा सकता है. […]

चुकंदर : चुकंदर में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को गुलाबी निखार देने में हेल्पफुल होते हैं. इसी वजह से मार्केट में अब फेस पैक के लिए चुकंदर का पाउडर भी मिल जाता है. आप इसका पेस्ट बनाकर दही मिलाएं और फेस पर अप्लाई करें. चाहे तो इसका रस भी लगाया जा सकता है. ये फेस पैक आपकी स्किन को नमी देकर मुलायम भी बनाएगा.

खीरा : खीरा आपकी त्वचा को सूदिंग इफेक्ट देकर फ्रेश बनाता है. इसका रस आप कॉटन से फेस पर लगा सकते हैं. इसके अलावा चंदन पाउडर, हल्दी, के साथ खीरे का रस मिलाकर फेस पैक बनाएं. आंखों के ऊपर कद्दूकस करके खीरा रखने से ठंडक मिलती है और आंखों की थकान दूर होती है. ये डार्क सर्कल से बचाने में भी हेल्पफुल रहता है.

टमाटर :  टैनिंग की वजह से डलनेस हो तो टमाटर बढ़िया रहता है. इसमें मौजूद विटामिन सी, लाइकोपीन और नेचुरल एसिड स्किन की गहराई से सफाई करते हैं. डेड सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है. इसलिए ये दागधब्बों, मुंहासों, पिग्मेंटेशन, टैनिंग को कम करके स्किन को निखारने में मदद करता है. आप टमाटर को सीधा फेस पर लगा सकते हैं या फिर चुटकीभर हल्दी के साथ लगाएं.

आलू : आलू के स्लाइस करके फेस पर मसाज की जा सकती है या फिर इसका रस कॉटन बॉल की मदद से लगाएं. ये भी दागधब्बे, टैनिंग कम करने और नेचुरल ग्लो लाने में हेल्पफुल रहता है. ये रंगत को साफ भी करने में कारगर माना जाता है. डेड स्किन सेल्स हैं तो चावल के आटे, एलोवेरा के साथ आलू का रस मिलाकर लगाएं.

गाजर :  गाजर एक ऐसी सब्जी है जो विटामिन ए से भरपूर है. ये खाने से तो त्वचा ग्लो करती ही है. इसके अलावा आप इसे फेस पर अप्लाई भी कर सकते हैं. गाजर को स्टीम करके मैश कर लें ऐर दही के साथ मिलाकर लगाएं. इससे टैनिंग भी रिमूव होगी और स्किन भी गहराई से साफ होती है. कद्दूकस करके इसका रस निकालकर भी लगाया जा सकता है जो चेहरे की खोई चमक को वापस लाने में मदद करता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY