EntertainmentViral

‘पीक पर छोड़ा करियर’, CM विजय को राम चरण की बधाई, बोले- जब सब कुछ था, तब चुनी जनता की सेवा

साउथ एक्टर राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म ‘‘ के लिए काफी चर्चाओं में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म के प्री-रिलीज इंवेंट में राम चरण ने फिल्म के साथ साथ अभिनेता से नेता बने विजय के बारे में भी बात की। उन्हें बधाई देते हुए उनकी तारीफ में काफी चीजें कहीं।

‘पीक पर छोड़ा करियर’, CM विजय को राम चरण की बधाई, बोले- जब सब कुछ था, तब चुनी जनता की सेवा
‘पीक पर छोड़ा करियर’, CM विजय को राम चरण की बधाई, बोले- जब सब कुछ था, तब चुनी जनता की सेवा

एक्टर रह चुके ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ ली। जनता के भरपूर प्यार से विजय ने तमिलनाडु इलेक्शन में जीत हासिल की। अब जल्द ही पेड्डी में नजर आने वाले एक्टर राम चरण ने उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर रिएक्शन दिया।

Khabar Monkey

राम चरण ने की विजय की तारीफ

राम ने कहा- ‘मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, माननीय जोसेफ विजय जी को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने अपने करियर और स्टारडम के शिखर को छोड़कर जनता की सेवा का रास्ता चुना। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति होने के नाते मुझे उन पर बहुत गर्व है। मैं विजय सर के साथ-साथ तमिलनाडु की जनता को भी इस जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।’

साल 2025 दिसंबर में विजय ने अभिनय की दुनिया से संयास लेने की घोषणा की थी ताकि वह अपने राजनीतिक सफर पर ज्यादा ध्यान दे सकें और फिर विजय ने राजनीतिक पार्टी टीवीके के नेता के रूप में पूरी तरह राजनीति और जनता की सेवा पर ध्यान देना शुरू किया।

फिल्म ‘पेड्डी’

बात करें राम चरण की, तो उनकी तेलेगु स्पॉर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ एक्टर बोमन इरानी, जाहन्वी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और बुची बाबू भी नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 3 जून को रखी जाएगी। इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस का शानदार रिस्पांस मिला जिसके बाद फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है।

Leave a Reply