बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
RBI ने Paytm Payments Bank को शेड्यूल्ड बैंकों की सूची से हटाया, जानें क्या है मामला​ | 12 लाख का बीमा, जमीन और प्रेम प्रसंग… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ खुलासा​ | Rahul Gandhi Statement: पुलिस हिरासत पर राहुल गांधी बोले- मोदी-शाह डरे हुए हैं, मेरी गारंटी है, सजा दिलाकर रहेंगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mirzapur News: मां की गोद मिलनी थी, नाले के कीचड़ में मिली… मासूम की सिसकियां सुन नम हुईं आंखें​

उत्तर प्रदेश में मां विंध्यवासिनी के शहर मिर्जापुर के विंध्याचल में एक शर्मनाक घटना हुई है. यहां एक नवजात बच्ची कीचड़ भरे नाले में मिली है. पैदा होते ही इस बच्ची की निर्मोही मां उसे उठाकर नाले में डाल गई. बच्ची के रोने और सिसकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और […]

उत्तर प्रदेश में मां विंध्यवासिनी के शहर मिर्जापुर के विंध्याचल में एक शर्मनाक घटना हुई है. यहां एक नवजात बच्ची कीचड़ भरे नाले में मिली है. पैदा होते ही इस बच्ची की निर्मोही मां उसे उठाकर नाले में डाल गई. बच्ची के रोने और सिसकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया है.

मामला मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र में सिकरा कला गांव का है. स्थाानीय लोगों के मुताबिक बुधवार की सुबह लोग खेतों की ओर गए तो उन्हें कीचड़ भरे नाले में यह बच्ची रोते और सिसकते हुए मिली. इस बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था. सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान सोनू पाठक ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को नाले से निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

सुधर रही बच्ची की हालत

पुलिस के मुताबिक बच्ची की हालत काफी नाजुक थी, हालांकि अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है. आशंका है कि किसी मां ने बेटे की चाहत में नौ महीने तक अपने गर्भ में पाला, और जब बेटी पैदा हुई तो लाकर यहां नाले में डाल दिया. वहीं आशंका इस बेटी के बिना ब्याही मां की औलाद के रूप में भी है. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है.

देवदूत बने गांव वाले

नाले में बच्ची के मिलने की सूचना पर नाले के पास पूरा गांव उमड़ पड़ा. गांव वालों ने नाले में बदबू की परवाह किए बिना बच्ची को बाहर निकाला और उसे संभाला. फिर पुलिस के आने के बाद बच्ची को विजयपुर सर्रोई स्थित पीएचसी ले जाया गया. इस दौरान इसी गांव में रहने वाली रेखा देवी समेत तमाम लोग बच्ची के साथ रहे. पीएचसी में डॉ. रत्नाकर मिश्रा ने नवजात शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY