मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर प्यार का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़िता ने इसके लिए मना किया तो आरोपी ने सरेराह चाकू घोंप दिया. इसमें छात्रा बुरी तरह घायल हो गई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. उधर, मामले की जानकारी होने पर हिन्दू संगठनों ने जमकर बवाल काटा है.

पीड़िता के मुताबिक वह मूलरूप से शिवपुरी जिले की रहने वाली है और यहां नर्सिंग की पढ़ाई करती है. उसने बताया कि आरोपी अदनान से उसकी दोस्ती करीब तीन साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. फिर आरोपी ने उसे प्यार का झांसा दिया और दोनों करीब डेढ़ साल से लिव इन में रह रहे थे. शुरू में आरोपी सभी धर्मों को सम्मान देने की बात करता था, लेकिन अब धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने लगा था.
कई बार कर चुका है मारपी
पीड़िता के मुताबिक इसी बात को लेकर आरोपी कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका है. इससे तंग आकर उसने एक बार पहले भी पुलिस में शिकायत दी थी. इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया. इसी क्रम में दो दिन पहले आरोपी अपने ममेरे भाई और बहन के साथ उसके घर में घुस आया और मारपीट करते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला किया. इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई.
दो आरोपी अरेस्ट
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों अदनान खान और उसके ममेरे भाई सरफराज के अलावा उसकी बहन सोफी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसी क्रम में पुलिस ने अदनान और सरफराज को अरेस्ट भी कर लिया है. हालांकि पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराअें में कार्रवाई की है. इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठनों ने जमकर बवाल काटा है.