सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ 3rd T20: वैभव सूर्यवंशी को हेड कोच गौतम गंभीर ने सिखाईं बल्लेबाजी की बारीकियां, तीसरे मैच में मचाएंगे धमाल​ | दीप्ति शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में बनाई जगह, दूसरे वनडे शतक से दुनिया को चौंकाया​ | Israel Election: इजराइल की संसद का नाम ‘नेसेट’ क्यों? जानें 120 सीटों का प्राचीन कनेक्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पड़ोसन से प्यार में बाधा बन रही थी बीवी, युवक ने पहले लाठी से पीटा; फिर फंदे से लटकाकर ली जान​

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक युवक ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर पहले अपनी पत्नी को लाठी से पीटा, फिर फंदे से लटकाकर उसकी जान ले ली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर […]

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक युवक ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर पहले अपनी पत्नी को लाठी से पीटा, फिर फंदे से लटकाकर उसकी जान ले ली. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.

मामला बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में मोहल्ला कुमाहरान का है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली महिला छुट्टन ने पुलिस में तहरीर दी है. बताया कि 18 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी यासमीन की शादी कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के आर्य समाज के पास पतली गली के सामने सराय निवासी असलम पुत्र इब्लेहसन के साथ की थी. यह शादी बड़े धूमधाम से हुई थी. इसके बाद यासमीन को दो बच्चे भी हुए.

बुरी संगत में पड़ गया आरोपी

छुट्टन ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद उसका दामाद असलम बुरी संगत में पड़ गया और उसे जुआसट्टा और शराब की आदत लग गई. वह रोज पीकर घर आने लगा और पत्नी यास्मीन को लाठी डंडों से पीटता था. कई बार आरोपी ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया. इसकी वजह से उनके बेटों ने आरोपी को रुपये देकर संतुष्ठ करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

अवैध संबंध की वजह से हत्या

छुट्टन के मुताबिक आरोपी दामाद असलम के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध थेा. इसकी वजह से वह यासमीन को तवज्जो नहीं देता था. यहां तक कि उसने यासमीन को मारने तक की धमकी दी थी. 23 अक्टूबर को असलम के छोटे भाई की शादी थी. इसमें यासमीन ने अपने पति से खर्चे के पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे खूब पीटा था. यही नहीं, भाई की शादी में पत्नी की जगह अपने प्रेमिका को ले गया था. यासमीन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पहले लाठी से पीटा, फिर फंदे से लटका दिया.

रिपोर्ट: सौरभ शर्मा, बदायूं

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY