गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
2,000 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी में 5,700 की गिरावट, क्या ये है खरीदने का सही मौका?​ | पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर दोनों SDM और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर FIR​ | Akshay Kumar के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगी ये बंगाली अभिनेत्री, Samuk में हुई एंट्री​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

डर, कर्ज या करियर की परेशानी? किस समस्या में करें हनुमान जी का कौन-सा पाठ?​

हनुमान जी की भक्ति को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अलगअलग परेशानियों के लिए हनुमान जी के अलगअलग पाठ करें। मान्यता है कि इससे जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि किस परेशानी में हनुमान जी का कौनसा पाठ करें। हनुमान चालीसा अगर आपको डर लगता […]

हनुमान जी की भक्ति को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अलगअलग परेशानियों के लिए हनुमान जी के अलगअलग पाठ करें। मान्यता है कि इससे जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि किस परेशानी में हनुमान जी का कौनसा पाठ करें।

हनुमान चालीसा

अगर आपको डर लगता है, अकेले होने पर घबराहट होती है, डरावने सपने आते हैं या मन में किसी तरह का डर बना रहता है, तो 11 मंगलवार तक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हनुमान अष्टक

अगर काम में बारबार रुकावट आ रही है और मेहनत के बाद भी उसका फल नहीं मिल रहा है या शादी या किसी अन्य काम में रुकावट आ रही है, तो लगातार 11 मंगलवार हनुमान अष्टक का पाठ करें।

बजरंग बाण

अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, कोई रिश्ता टूटने की कगार पर है या कोई ऐसी परेशानी है जिससे आप चाहकर भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, तो बजरंग बाण का पाठ करें।

संकट मोचन हनुमानाष्टक

अगर व्यापार में बढ़ोतरी नहीं हो रही है, नौकरी नहीं मिल रही है, पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है या करियर से जुड़ी कोई परेशानी है, तो संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

सुंदरकांड

अगर कर्ज बहुत ज्यादा हो गया है, कोई फैसला लेने में परेशानी हो रही है या पैसा टिक नहीं रहा है, तो इन परेशानियों से राहत पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

हनुमान बाहुक

अगर शरीर में हमेशा थकान रहती है, आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है या आप अक्सर बीमार या परेशान रहते हैं, तो लगातार 7 मंगलवार हनुमान बाहुक का पाठ करें।

हनुमान कवच

अगर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, चिड़चिड़ापन रहता है, किसी की तरफ से परेशानी मिल रही है या ऑफिस अथवा परिवार में आपके खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है, तो हनुमान कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY