बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Stock Market Rally: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला, जियो IPO से पहले रिलायंस के शेयरों में भी उछाल​ | मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक… SBI के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! देश के सबसे बड़े बैंक ने शुरू की जांच​ | बुलंदशहर के ADM न्यायिक भारत राम यादव की हार्ट अटैक से मौत, लखनऊ के SGPGI में ली अंतिम सांस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा: ‘जा तू बांझ-विधवा हो जाएगी…’ पुजारी ने दिया श्राप तो गुस्से में युवक ने जमीन पर गिराकर पीटा​

Greater Noida priest assault: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुजारी ने गांव की एक महिला को बांझ और विधवा होने का श्राप दिया था. महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी तो एक युवक गुस्से में मंदिर […]

Greater Noida priest assault: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुजारी ने गांव की एक महिला को बांझ और विधवा होने का श्राप दिया था. महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी तो एक युवक गुस्से में मंदिर पहुंच गया. वहां पुजारी के साथ पहले बहस और गालीगलौज हुई, फिर युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर निलौनी गांव की है. पुलिस के मुताबिक, मारपीट की घटना रविवार को हुई थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक मंदिर के पुजारी से बहस करता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह पुजारी को जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारने लगता है. इसी दौरान मौके पर कुछ लोग पहुंचते हैं और बीचबचाव कर पुजारी को बचाते हैं.

महिला को श्राप देने की बात पर भड़का युवक

शाहपुर निलौनी गांव की रहने वाली एक महिला मंदिर गई थी. आरोप है कि वहां पुजारी ने उसे बांझ और विधवा होने का श्राप दे दिया. महिला जब मंदिर से घर लौटी तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया. महिला की बात सुनकर राजेश गुस्से में आ गया. इसके बाद वह सीधे मंदिर पहुंचा और पुजारी से इस बारे में सवाल करने लगा. देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. पहले कहासुनी हुई और फिर गालीगलौज शुरू हो गई. आरोप है कि गुस्से में राजेश ने पुजारी के साथ मारपीट की. इस दौरान पुजारी जमीन पर गिर गए, जिसके बाद भी युवक उन्हें थप्पड़ मारता रहा.

बीचबचाव करने पहुंचे लोग, वीडियो वायरल

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया और पुजारी को युवक से बचाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में युवक को पुजारी के साथ बहस करते और फिर उन्हें जमीन पर गिराकर थप्पड़ मारते देखा जा सकता है. मंगलवार को वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया. घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. हालांकि, महिला को श्राप देने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

मामले में रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया. रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY