Mohanlal Drishyam 3 Deal: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को लेकर काफी तगड़ा बज बना हुआ है. ये फिल्म पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. अब ये फिल्म मई में रिलीज होगी. इस फिल्म को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच एक बड़ी खबर इस मूवी को लेकर सामने आई है. खबर है कि दृश्यम 3 के मेकर्स ने एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से हाथ मिलाया है. बताया जा रहा है कि पेन स्टूडियो ने पनोरमा स्टूडियो के जरिए आशीर्वाद सिनेमाज में बहुत मोटी रकम इन्वेस्ट करने का प्लान किया है.

मोहनलाल की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ के बाद बड़े बड़े मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस ‘दृश्यम 3’ के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. इसी बीच मोहनलाल की इस फिल्म पर Pen Studios ने कई करोड़ रुपये दांव पर लगाए हैं. इसकी जानकारी खुद ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स ने दी है. आइए जानते हैं इस स्टूडियो ने कितने रुपये इन्वेस्ट किए हैं.
100 करोड़ में हुई डील
‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्मों में से एक है. जीतू जोसेफ़ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब 21 मई 2026 को रिलीज होने वाली है. बड़ी खबर ये है कि पेन स्टूडियोज ने ‘दृश्यम 3’ के लिए पैनोरमा स्टूडियोज के ज़रिए आशीर्वाद सिनेमाज में 100 करोड़ रुपये का भारी-भरकम इन्वेस्ट किया है.
–
Pen Studios backs one of Indias most iconic thrillers.
₹100 Cr investment.#Drishyam3 in Cinemas 21st May. #PenStudios @aashirvadcine @PanaromaMovies @mohanlal @jeethu4ever @jayantilalgada @antonypbvr @KumarMangat pic.twitter.com/78l5or6CpJ
— Pen Movies (@PenMovies) April 24, 2026
मोहनलाल की इस फिल्म में मीना फिल्म में एक्टर की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी और फिल्म को लेकर अभी से ही काफी चर्चा हो रही है. मोहनलाल और मीना के अलावा इस फिल्म में अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ और मुरली गोपी अहम रोल में दिखाई देंगे. फिल्म से जुड़ी और भी जानकारियों की अनाउंस जल्द ही होने की उम्मीद है.





