बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश में 3786 बूथ घटे, 1.73 लाख पोलिंग स्टेशनों को मंजूरी; चुनाव आयोग का बड़ा फैसला​ | New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति​ | UP: इश्क, शादी की जिद और फिर मर्डर… महिला टीचर की हत्या कर कार की डिग्गी में छिपाया शव, स्कूल मैनेजर गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dandruff Removal Tips: बालों में रूसी से हैं परेशान? इन 5 घरेलू उपाय से मिलेगी राहत​

Dandruff Treatment: बालों में डैंड्रफ की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। सिर में सफेद पपड़ी जमना, लगातार खुजली होना और कंधों पर रूसी गिरना न केवल परेशानी बढ़ाता है, बल्कि कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। ऐसे में लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स की जगह तलाशते हैं।  अगर आप भी […]

Dandruff Treatment: बालों में डैंड्रफ की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। सिर में सफेद पपड़ी जमना, लगातार खुजली होना और कंधों पर रूसी गिरना न केवल परेशानी बढ़ाता है, बल्कि कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। ऐसे में लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स की जगह तलाशते हैं। 

अगर आप भी बालों की रूसी से परेशान हैं, तो कुछ आसान उपायों और सही हेयर केयर रूटीन की मदद मिल सकती हैं।

बालों में क्यों होती है रूसी?

डैंड्रफ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। स्कैल्प में अधिक तेल बनना, त्वचा की कोशिकाओं का तेजी से झड़ना और Malassezia नामक यीस्ट की भूमिका इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं। इसके अलावा मौसम में बदलाव, तनाव और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी समस्या को बढ़ा सकता है।

रूसी हटाने के 5 घरेलू उपाय

1. एलोवेरा जेल से पाएं राहत

में त्वचा को आराम देने वाले गुण होते हैं। अगर स्कैल्प में हल्की जलन या खुजली है, तो एलोवेरा जेल कुछ लोगों को राहत दे सकता है। इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।  

2. नारियल तेल का करें इस्तेमाल

अगर आपकी स्कैल्प रूखी है, तो थोड़ी मात्रा में लगाने से त्वचा की रूखापन कम करने में मदद मिल सकती है। 

3. मेथी दाने का इस्तेमाल

दाने को भिगोकर उसका पेस्ट बनाने का घरेलू नुस्खा काफी लोकप्रिय है। आप मेथी का इस्तेमाल करके डैंड्रफ को कम कर सकते हैं। संवेदनशील त्वचा वाले लोग इसका इस्तेमाल सावधानी से करें।

4. स्कैल्प की नियमित सफाई करें

बालों को नियमित रूप से धोना बेहद जरूरी है। अपने स्कैल्प के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। इससे अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है।

5. सही एंटीडैंड्रफ शैंपू चुनें

डैंड्रफ की समस्या ज्यादा होने पर केटोकोनाजोल, जिंक पाइरिथियोन या सेलेनियम सल्फाइड वाले शैंपू उपयोगी हो सकते हैं। इनका इस्तेमाल पैक पर दिए निर्देशों के अनुसार करें।

डैंड्रफ होने पर इन गलतियों से बचें

सिर में बारबार खुजली करना, नींबू का रस सीधे स्कैल्प पर लगाना और बेकिंग सोडा से सिर धोना नुकसान पहुंचा सकता है। अगर लगातार रूसी बनी रहती है या स्कैल्प पर लालिमा और घाव होने लगते हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

 नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY