गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट में पहली बार महिला सदस्य, जानिए कौन हैं निर्मला यादव जिन्हें मिली जगह​ | टाटा की पॉपुलर SUV होगी और भी दमदार, 2027 मॉडल में मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव​ | Bigg Boss 20 में एंट्री ले सकते हैं मशहूर YouTuber Nitish Rajput, जानें कौन हैं सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने वाले यह कंटेंट क्रिएट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नामबदलू सीएम, कानपुर का नाम कमीशनपुर कर दीजिए!, सीएम योगी पर अखिलेश का तंज​

कानपुर नगर निगम में बजट आवंटन को लेकर भाजपा के बागी पार्षदों के आरोपों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, नामबदलू मुख्यमंत्री जी कानपुर का नाम कमीशनपुर कर दीजिए”! दरअसल, कानपुर नगर निगम में 15वें वित्त आयोग और निगम निधि से […]

कानपुर नगर निगम में बजट आवंटन को लेकर भाजपा के बागी पार्षदों के आरोपों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, नामबदलू मुख्यमंत्री जी कानपुर का नाम कमीशनपुर कर दीजिए”!

दरअसल, कानपुर नगर निगम में 15वें वित्त आयोग और निगम निधि से विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा के बागी पार्षदों ने 110 पार्षदों को पिछले साढ़े तीन साल में मिले बजट की सूची सार्वजनिक करते हुए आवंटन में भारी पक्षपात के आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, करीब 594 करोड़ रुपये के 765 विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित की गई, लेकिन कई वार्डों को बेहद कम राशि मिली, जबकि कुछ पार्षदों के वार्डों के लिए करोड़ों रुपये प्रस्तावित किए गए.

चहेतों पर करोड़ों, कई वार्डों को शून्य

बागी पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम में प्रभाव रखने वाले एक व्यक्ति के करीबी माने जाने वाले कुछ पार्षदों के वार्डों में करोड़ों रुपये के काम प्रस्तावित किए गए. वहीं कई पार्षदों के वार्डों के लिए बजट शून्य बताया गया है. सूची के मुताबिक, वार्ड62 के पार्षद भवानी शंकर राय के लिए सबसे अधिक 14.41 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं. इसके अलावा कई अन्य वार्डों में भी 9 से 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रस्तावित की गई है.

दूसरी ओर वार्ड94, 38, 4 और 10 के लिए प्रस्तावित बजट शून्य बताया गया है. भाजपा के बागी पार्षदों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से बजट आवंटन में असमानता और प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

125 करोड़ के टेंडर भी विवाद के घेरे में

विवाद के बीच नगर निगम के करीब 125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर रद्द कर नए सिरे से कराने की तैयारी की जानकारी सामने आई है. इन टेंडरों को अब 16 सितंबर को कराने की बात कही गई है. 594 करोड़ रुपये के कुल 765 कार्यों में से करीब 350 कार्य पूरे होने की जानकारी भी सामने आई है.

अखिलेश के बयान से सियासत गरम

नगर निगम के बजट आवंटन को लेकर भाजपा के भीतर से उठे सवालों के बीच अखिलेश यादव के हमले ने इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे दिया है. उन्होंने कमीशनपुर वाला तंज कसकर सीधे प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY