बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
HDFC Bank Shares में भूचाल! 3 दिनों में निवेशकों के डूबे 1 लाख करोड़​ | प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?​ | अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के बीच पुलिसकर्मी की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

नए अवतार में आएंगी Pulsar की रेंज की बाइक्स, Bajaj ने कर दिया बड़ा ऐलान​

भारत की सबसे बड़ी टूव्हीलर कंपनियों में से एक बजाज ऑटो 125cc से 160cc इंजन वाली बाइक्स को जल्द अपडेट करने की तैयारी कर रही है. कंपनी का मकसद भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले और तगड़े मुकाबले वाले बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है. यह ऐलान ऐसे समय पर किया […]

भारत की सबसे बड़ी टूव्हीलर कंपनियों में से एक बजाज ऑटो 125cc से 160cc इंजन वाली बाइक्स को जल्द अपडेट करने की तैयारी कर रही है. कंपनी का मकसद भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले और तगड़े मुकाबले वाले बाइक सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है. यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब कंपनी ने बिक्री के मामले में अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है.

बजाज ने अपनी हालिया अर्निंग्स कॉल के दौरान बताया कि आने वाले समय में 125cc से 160cc की कई बाइक्स में नए अपडेट दिए जाएंगे. हालांकि अब यह साफ नहीं किया गया है कि किस मॉडल में क्या बदलाव होंगे और इन्हें कब लॉन्च किया जाएगा. लेकिन माना जा रहा है कि इन बाइक्स में नए फीचर्स, बेहतर डिजाइन और कुछ तकनीकी सुधार देखने को मिल सकते हैं.

इन बाइक्स पर होगा असर

फिलहाल बजाज की इस रेंज में Freedom 125, Pulsar N125, Pulsar N160, Pulsar NS160, Pulsar NS125, Pulsar 125 और Pulsar 150 जैसी पॉपुलर बाइक्स शामिल हैं. ये बाइक्स रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं. कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष की पहली तिमाही में Pulsar, Avenger और Dominar ब्रांड की बिक्री में सालाना आधार पर डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है. बजाज का मानना है कि इन बाइक्स को अपडेट करने से यह शानदार प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा और कंपनी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेगी.

नई बाइक्स पर काम कर रही कंपनी

पेट्रोल बाइक्स के साथसाथ बजाज अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर भी तेजी से काम कर रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि वह वित्त वर्ष 2028 तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार में उतारेगी. भारत में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और TVS, Hero MotoCorp और Ather Energy जैसी कंपनियां लगातार नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर रही हैं. ऐसे में बजाज भी इस मुकाबले में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है. कंपनी ने यह भी बताया कि अप्रैलजून तिमाही में उसकी घरेलू आय का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों से आया. इसमें सबसे बड़ा योगदान चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर और कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर कारोबार का रहा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY