शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​ | कर्ज में डूबी मुंबई मेट्रो-1 को मिला सहारा, अब बिना रुकावट चलेगी सेवा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

लॉन्ग टूरिंग के लिए परफेक्ट हैं ये बाइक्स, स्टाइलिश लुक और शानदार परफॉर्मेंस का कॉम्बो​

अगर आपका बजट कम है लेकिन आप एडवेंचर बाइक चाहते हैं, तो Hero Xpulse 200 4V एक शानदार विकल्प है. इसमें 199.6cc का इंजन मिलता है जो हल्के ऑफरोड और पहाड़ी रास्तों के लिए उपयुक्त है. इसका हल्का वजन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे मुश्किल रास्तों पर भी आसान बनाते हैं. इसकी कीमत लगभग 1.45 […]

अगर आपका बजट कम है लेकिन आप एडवेंचर बाइक चाहते हैं, तो Hero Xpulse 200 4V एक शानदार विकल्प है. इसमें 199.6cc का इंजन मिलता है जो हल्के ऑफरोड और पहाड़ी रास्तों के लिए उपयुक्त है. इसका हल्का वजन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे मुश्किल रास्तों पर भी आसान बनाते हैं. इसकी कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये से शुरू होती है.

वहीं Yezdi Adventure उन लोगों के लिए बेहतर है जो क्लासिक डिजाइन के साथ टूरिंग करना पसंद करते हैं. इसमें 334cc का लिक्विडकूल्ड इंजन मिलता है, जो हाईवे और हल्के ऑफरोड रास्तों पर अच्छा प्रदर्शन करता है. इसमें नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल और अलगअलग ABS मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत करीब 2.05 लाख रुपये से शुरू होती है.

अगर आप हाईवे पर आरामदायक सफर चाहते हैं, तो HarleyDavidson X440 एक अच्छा विकल्प है. इसमें 440cc का इंजन मिलता है जो स्मूद और स्थिर राइड देता है. इसकी सीटिंग और राइडिंग पोजिशन लंबी दूरी पर थकान कम करती है. यह बाइक स्टाइल और कम्फर्ट दोनों चाहने वालों के लिए सही मानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 2.35 लाख रुपये है.

इसके बाद आती है KTM 390 Adventure, जो उन लोगों के लिए है जिन्हें तेज रफ्तार और स्पोर्टी राइडिंग पसंद है. इसमें 349.32cc का इंजन दिया गया है जो काफी पावरफुल है. बाइक में TFT डिस्प्ले, क्विकशिफ्टर और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी राइडिंग पोजिशन भी लंबी दूरी के लिए आरामदायक है. इसकी कीमत करीब 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है.

सबसे पहले बात करें Royal Enfield Himalayan 450 की, तो यह बाइक एडवेंचर राइडिंग के लिए काफी लोकप्रिय है. इसमें 452cc का लिक्विडकूल्ड इंजन मिलता है, जो पहाड़ों और खराब रास्तों पर भी मजबूत परफॉर्मेंस देता है. इसमें ट्रिपर नेविगेशन, राइडबायवायर टेक्नोलॉजी और बेहतर सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे लंबी यात्रा आसान हो जाती है. इसकी कीमत लगभग 3.06 लाख रुपये से शुरू होती है.

अगर आपको पसंद है लॉन्ग राइड, तो ये 5 टूरिंग बाइक्स हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY