बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश को मिलेगा नया मुख्य सचिव: CS अनुराग जैन नीति आयोग के CEO नियुक्त, 30 सितंबर को होंगे CS के पद से रिटायर​ | सांप से डसवाकर पति का कत्लः 20 लाख का बीमा ही नहीं, करोडों की संपत्ति भी थी पीछे-कारण उडा देंखे होश​ | Waseem Jaffer का बड़ा बयान: KL Rahul और Virat Kohli के Talent में फर्क नहीं, Mindset है गेम चेंजर!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?​

आज बुधवार को क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। यह पहला मौका नहीं है, दोनों अक्सर प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनकी इस यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आमतौर […]

आज बुधवार को क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे। यह पहला मौका नहीं है, दोनों अक्सर प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी उनकी इस यात्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आमतौर पर लोग इस कपल के भक्ति भाव की काफी तारीफ करते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग नजर आ रहा है।

इस बार फैंस क्यों जता रहे हैं नाराजगी?

इस बार की वृंदावन यात्रा फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है और लोग सोशल मीडिया पर विराटअनुष्का को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, काफी समय से फैंस अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज से उम्मीद कर रहे हैं कि वे देश के बड़े मुद्दों पर खुलकर बात करें। बीते 20 जुलाई को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों और आम लोगों ने देशव्यापी विरोधप्रदर्शन किया था, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा।

सोशल मीडिया पर मिल रहा है नेगेटिव रिएक्शन

देश में चल रहे इस संवेदनशील माहौल के बीच जब विराट और अनुष्का का वृंदावन यात्रा वाला वीडियो सामने आया, तो लोगों को यह बात नागवार गुजरी। CJP के नेतृत्व में चल रहे इस छात्र आंदोलन पर जहां पूरा देश चर्चा कर रहा है, वहीं बड़े सेलिब्रिटीज की चुप्पी फैंस को चुप रही है। इसी वजह से लोग इस समय विराट और अनुष्का की चुप्पी से काफी निराश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY