मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक धमाके के बाद अब पाकिस्तान से टक्कर का इंतजार, सेमीफाइनल में हो सकता है आमना-सामना​ | ये गठबंधन धर्म का पालन नहीं… सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर इमरान मसूद नाराज​ | छह साल का सफर अब होगा खत्म, आखिरी टेस्ट से पहले भावुक हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची, भारतीय गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों की तारीफ की​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘दबी-छिपी बातों का भंडाफोड़ हो गया’, ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर अखिलेश का BJP पर तंज, पुलिस पर भी उठाए सवाल​

सहारनपुर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गलती से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने के मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, सुना है सहारनपुर में किसी को गलती से सम्मान दे दिया गया है इसका मतलब भाजपा सरकार […]

सहारनपुर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गलती से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिए जाने के मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, सुना है सहारनपुर में किसी को गलती से सम्मान दे दिया गया है इसका मतलब भाजपा सरकार ये कह रही है कि हम सोचसमझकर इनको कभी सम्मान नहीं देते, जो हुआ भूल से हुआ. ये कहना तो सम्मान देने के बाद और भी बड़ा अपमान है.

उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा सरकार से गलती ये हुई कि जो संबंध दबाछिपा था उसका भंडाफोड़ हो गया है या फिर ये भी हो सकता है कि इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा हो.

ने कहा कि बात कोई भी हो लेकिन ये अच्छा नहीं हुआ. दिक्कत ये है कि भाजपा सरकार अपने द्वारा दिया गया सम्मान कैसे वापस ले. लगता है कि कपड़ों से पहचान लेने का दावा करनेवालों से इस बार बहुत भारी भूल हो गई है.

ओवैसी को गलती से मिला सम्मान या किसी का अपमान?

उन्होंने कहा कि दरअसल ये पहचान की गलती नहीं है, चरखी से संबंध की डोरी खुल जाने की गलती है और ये गलती उस विभाग से हुई है जिससे खुफिया जानकारी भी रखने की उम्मीद की जाती है. जो कुछ आंख के सामने है अगर उसमें ही इनसे इतनी भारी भूल हो रही है तो दबीछुपी बातों में इनकी हालत कितनी खराब होगी कहने की जरूरत नहीं है.

सुना है सहारनपुर में किसी को गलती से सम्मान दे दिया गया है इसका मतलब भाजपा सरकार ये कह रही है कि हम सोचसमझकर इनको कभी सम्मान नहीं देते, जो हुआ भूल से हुआ। ये कहना तो सम्मान देने के बाद और भी बड़ा अपमान है।

दरअसल भाजपा सरकार से गलती ये हुई कि जो संबंध दबाछिपा था उसका भंडाफोड़ हो गया है।

या फिर ये भी हो सकता है कि इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा हो।

बात कोई भी हो लेकिन ये अच्छा नहीं हुआ। दिक़्क़त ये है कि भाजपा सरकार अपने द्वारा दिया गया सम्मान कैसे वापस ले।

लगता है कि कपड़ों से पहचान लेने का दावा करनेवालों से इस बार बहुत भारी भूल हो गई है।

दरअसल ये पहचान की गलती नहीं है, चरखी से संबंध की डोरी खुल जाने की गलती है। और ये गलती उस विभाग से हुई है जिससे ख़ुफ़िया जानकारी भी रखने की उम्मीद की जाती है। जो कुछ आँख के सामने है अगर उसमें ही इनसे इतनी भारी भूल हो रही है तो दबीछुपी बातों में इनकी हालत कितनी ख़राब होगी कहने की ज़रूरत नहीं है।

इसमें तो विपक्ष की भी कोई भूमिका नहीं है कि सरकार तुरंत भ्रामक बयान देकर, बड़ीबड़ी संगीन धाराओं में 45 को निरुद्ध और गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया जाए। सच तो ये है कि भाजपा सरकार ने पुलिस को झूठे मुक़दमे, फ़र्ज़ी एनकाउंटर, हिरासत में हत्या करने, चुनावी घपलों व वसूली करने के लिए मजबूर करके, पुलिस विभाग को बुरी तरह भ्रष्ट और नाकाम बना दिया है। जनता के सामने ये सवाल है कि नाकाम पुलिस के ख़िलाफ़ वो एफ़आइआर लिखाये भी तो कहाँ?

उप्र की सरकार और पुलिस विभाग ने तो चुनाव लड़ने से पहले ही इनकी ज़मानत ज़ब्त कर दी है और बोलती बंद। इस सम्मान रूपी अपमान के प्रकरण के बाद हैदराबाद तक में भाजपा के ख़िलाफ़ बहुत आक्रोश फैल गया है।

इस बहाने से भाजपा इनकी ये भी बेइज़्ज़ती कर रही है कि आपको कोई पहचानता ही नहीं है।

सुना है पीछे बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है : हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे

विशेष टिप्पणी: उप्र पुलिस कह रही है कि इस हास्यास्पद घटना से संबंधित सोशल मीडिया सामग्री इसलिए हटा दी जाए कि उससे उप्र पुलिस की छवि ख़राब हो रही है। ऐसे में जनता पूछ रही है कि छवि बची ही कहाँ है जो ख़राब होगी।

— Akhilesh Yadav November 24, 2026

अखिलेश यादव ने कहा कि इसमें तो विपक्ष की भी कोई भूमिका नहीं है कि सरकार तुरंत भ्रामक बयान देकर, बड़ीबड़ी संगीन धाराओं में 45 को निरुद्ध और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाए. सच तो ये है कि भाजपा सरकार ने पुलिस को झूठे मुकदमे, फर्जी एनकाउंटर, हिरासत में हत्या करने, चुनावी घपलों व वसूली करने के लिए मजबूर करके, पुलिस विभाग को बुरी तरह भ्रष्ट और नाकाम बना दिया है. जनता के सामने ये सवाल है कि नाकाम पुलिस के खिलाफ वो एफ़आइआर लिखाये भी तो कहाँ?

छवि बची ही कहां है जो खराब होगी… पुलिस पर अखिलेश का तंज

उन्होंने कहा कि उप्र की सरकार और पुलिस विभाग ने तो चुनाव लड़ने से पहले ही इनकी जमानत जब्त कर दी है और बोलती बंद. इस सम्मान रूपी अपमान के प्रकरण के बाद हैदराबाद तक में भाजपा के खिलाफ बहुत आक्रोश फैल गया है. इस बहाने से भाजपा इनकी ये भी बेइज्जती कर रही है कि आपको कोई पहचानता ही नहीं है. सुना है पीछे बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है : हम थे जिनके सहारे, वो हुए न हमारे

अखिलेश ने विशेष टिप्पणी करते हुए लिखा है कि उप्र पुलिस कह रही है कि इस हास्यास्पद घटना से संबंधित सोशल मीडिया सामग्री इसलिए हटा दी जाए कि उससे उप्र पुलिस की छवि खराब हो रही है. ऐसे में जनता पूछ रही है कि छवि बची ही कहां है जो खराब होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY