गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
धनतेरस पर सोने की खरीदारी में आएगा उछाल! महंगे गोल्ड के बावजूद 12% बढ़ सकती है बिक्री​ | Uttarakhand Bonus News: दिवाली से पहले निगम कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, 7 हजार रुपये तक मिलेगा बोनस​ | एयरटेल की चांदी! दूसरी तिमाही में 31% बढ़ा मुनाफा, छाप डाले 8,887 करोड़ रुपए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

धनतेरस पर सोने की खरीदारी में आएगा उछाल! महंगे गोल्ड के बावजूद 12% बढ़ सकती है बिक्री​

इस बार धनतेरस पर भारतीय बाजार में सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है. सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद ज्वेलर्स को इस बार बिक्री में अच्छी बढ़त मिलने की संभावना है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इस धनतेरस पर सोने की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 12% तक की बढ़ोतरी […]

इस बार धनतेरस पर भारतीय बाजार में सोने की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है. सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद ज्वेलर्स को इस बार बिक्री में अच्छी बढ़त मिलने की संभावना है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, इस धनतेरस पर सोने की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 12% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. पहले यह अनुमान 7 से 10% था. वहीं, ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन को भी बिक्री में करीब 10% की बढ़ोतरी की उम्मीद है.

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद सोने की कीमतों में उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है. 5 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 2% चढ़कर दो सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. इसकी वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट बताई जा रही है.

भारत में भी सोने के भाव तेजी से बढ़े हैं. 24 कैरेट सोने की कीमत 3 नवंबर को करीब 13,979 रुपये प्रति ग्राम थी, जो 5 नवंबर को बढ़कर 14,617 रुपये प्रति ग्राम हो गई. यानी सिर्फ दो दिनों में कीमत करीब 4.56% बढ़ गई.

अब भारी गहनों के बजाय हल्की ज्वेलरी खरीद रहे ग्राहक

सोने की कीमतें बढ़ने का असर ग्राहकों की खरीदारी पर भी दिखाई दे रहा है. लोग सोना खरीदना पूरी तरह बंद नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने बजट के हिसाब से हल्के गहने और कम वजन वाले सोने के सिक्के खरीद रहे हैं. क्रिसिल रेटिंग्स के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में संगठित क्षेत्र के ज्वेलर्स की सोने की बिक्री की मात्रा में पिछले साल के मुकाबले 46% की गिरावट आ सकती है. इससे पहले पिछले वित्त वर्ष में भी बिक्री की मात्रा 8% कम हुई थी. हालांकि, सोने की ऊंची कीमतों के कारण ज्वेलर्स की कमाई में 2021% की बढ़ोतरी का अनुमान है. यानी ग्राहक भले ही कम वजन का सोना खरीदें, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण ज्वेलर्स की कुल बिक्री की वैल्यू बढ़ सकती है. क्रिसिल रेटिंग्स के डायरेक्टर हिमांक शर्मा के मुताबिक, इस बार त्योहारों पर सोने की मांग अच्छी रह सकती है, लेकिन बिक्री में बढ़ोतरी मुख्य रूप से कीमतों की वजह से होगी, न कि खरीदे जाने वाले सोने की मात्रा बढ़ने से.

महंगे सोने के बीच बढ़ सकती है खरीदारी

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने दावा किया है कि इस धनतेरस पर सोने की बिक्री में करीब 12% की बढ़ोतरी हो सकती है. पहले संगठन ने 710% की वृद्धि का अनुमान लगाया था. उनका मानना है कि सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहक इसे सुरक्षित निवेश का विकल्प मानते हैं. इसके अलावा, अमेरिका के चुनावी नतीजों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर युद्ध को लेकर दबाव बढ़ सकता है. इससे कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को राहत मिलने की संभावना है.

वहीं, ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन केडिया को इस बार धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की बिक्री में करीब 10% की बढ़ोतरी की उम्मीद है. हालांकि, उनका कहना है कि बिक्री की सही तस्वीर दिन खत्म होने के बाद ही सामने आएगी. ज्वेलर्स के मुताबिक, धनतेरस से पहले के 20 दिनों में सोने की बिक्री और ग्राहकों की एडवांस बुकिंग से भी बाजार में अच्छी मांग के संकेत मिले हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY