गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

थप्पड़ मारे, बालों से घसीटा, फिर गिराकर पीटा… समस्तीपुर में छठ के दौरान चोरी के शक में महिला से हैवानियत​

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक अत्यंत हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक तरफ जहां जिलेभर में आस्था के महापर्व छठ की खुशियां और भक्तिमय माहौल था, वहीं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुरजलालपुर स्थित चकदेवी पोखर छठ घाट पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का […]

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक अत्यंत हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक तरफ जहां जिलेभर में आस्था के महापर्व छठ की खुशियां और भक्तिमय माहौल था, वहीं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुरजलालपुर स्थित चकदेवी पोखर छठ घाट पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. चोरी के शक में भीड़ द्वारा महिला के साथ की गई इस अमानवीय मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रामपुरजलालपुर गांव के चकदेवी पोखर पर छठ पूजा के दौरान कुछ लोगों ने एक महिला को चेन काटने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया. भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए महिला की लातघूंसों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई शुरू कर दी. हालांकि, उसी भीड़ में कुछ समझदार लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह बेरहमी से पीटना और कानून हाथ में लेना गलत है, लेकिन इंसानियत के नाते किसी ने भी आगे आकर उस महिला को बचाने की कोशिश नहीं की. लोग तमाशबीन बने रहे और चुपके से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

‘जांच में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, होगी कानूनी कार्रवाई’

इस सनसनीखेज वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. दलसिंहसराय के DSP विवेक शर्मा ने दूरभाष पर जानकारी दी कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. DSP विवेक शर्मा ने स्पष्ट किया कि जब पुलिस ने गहन जांच की, तो महिला के पास से किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान या चोरी की कोई सोने की चेन बरामद नहीं हुई है.

60 लाख का प्लॉट, 20 लाख का विवाद और एयर होस्टेस वर्षा तूरकर हत्याकांड में कॉलेज फ्रेंड नितेश पर शक, पति ने खोले राज

DSP ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी नागरिक को कानून अपने हाथ में लेने या इस तरह हिंसा करने का कोई अधिकार नहीं है. पीड़िता की तरफ से लिखित शिकायत या बयान मिलने के बाद, मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY