सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ नाम समान होने से डुप्लीकेट वोटर नहीं माना जा सकता… अखिलेश के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग​ | Devar Bhabhi Kand: भाभी ने देवर के साथ किया ऐसा कांड, जानकर हो जाएंगे हैरान​ | Kanpur News: घर से 30 मीटर दूर खेल रहा था 3 साल का निहाल, पानी के टैंक में गिरकर मौत; डेढ़ घंटे बाद चला पता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दो महीने में 33 बंद रहेंगे बैंक, ये रही नवंबर और दिसंबर की RBI हॉलिडे लिस्ट​

कैलेंडर ईयर 2026 अपने मुकाम पर पहुंचने वाला है. अक्टूबर का महीना कुछ दिन में खत्म हो जाएगा. उसके ​बाद सिर्फ नवंबर और दिसंबर का महीना ही रहेगा. बैंकिंग के लिहाज से ये दो महीने काफी अहम होने वाले हैं. उसका कारण भी है. इन दो महीनों में फेस्टिवल्स काफी होंगे. बैंकों में कुछ ज्यादा […]

कैलेंडर ईयर 2026 अपने मुकाम पर पहुंचने वाला है. अक्टूबर का महीना कुछ दिन में खत्म हो जाएगा. उसके ​बाद सिर्फ नवंबर और दिसंबर का महीना ही रहेगा. बैंकिंग के लिहाज से ये दो महीने काफी अहम होने वाले हैं. उसका कारण भी है. इन दो महीनों में फेस्टिवल्स काफी होंगे. बैंकों में कुछ ज्यादा ही आना जाना लगा रहेगा. ऐसे में बैंकों के अवकाश भी काफी अहम रहेंगे. आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट को देखें तो इन दो महीनों में 33 दिन बैंकों का अवकाश रहने वाला है.

यहां हम आपको एक बात बता दें कि ये अवकाश पूरे देश में एक साथ नहीं होंगे. कुछ अवकाश स्टेट और शहर स्पेसिफिक होती हैं. ऐसे में वो छु​ट्टियां सिर्फ पर्टि​कुलर शहर या स्टेट में होंगी. किसी दूसरे शहर में नहीं. वहीं कई ऐसे अवकाश ऐसे भी होंगे, जहां पूरे देश में बैंकों का अवकाश होगा. जैसे दिवाली के दिन पूरे देश में बैंकों का अवकाश होने वाला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर नवंबर और दिसंबर के महीने में कौन कौन से शहर में किस तारीख पर बैंकों का अवकाश रहने वाला है.

अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

  1. 9 नवंबर: दिवाली, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा : अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में 9 नवंबर को दिवाली से जुड़े त्योहारों जैसे लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  2. 10 नवंबर: दिवाली, बलि प्रतिपदा और विक्रम संवत नव वर्ष : अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में 10 नवंबर को बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इस छुट्टी में बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नव वर्ष जैसे त्योहार शामिल हैं.
  3. 11 नवंबर: भाई दूज और अन्य क्षेत्रीय त्योहार : गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में 11 नवंबर को भाई दूज, निंगोल चक्कोउबा, लक्ष्मी पूजा और चित्रगुप्त जयंती जैसे त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे. गंगटोक में 9 नवंबर से 11 नवंबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.
  4. 13 नवंबर: वांगला महोत्सव : मेघालय में मनाए जाने वाले क्षेत्रीय त्योहार ‘वांगला महोत्सव’ के कारण 13 नवंबर को शिलांग में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
  5. 16 नवंबर: छठ पूजा : पटना और रांची में 16 नवंबर को छठ पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  6. 20 नवंबर: इगासबगवाल : उत्तराखंड में मनाए जाने वाले क्षेत्रीय त्योहार ‘इगासबगवाल’ के कारण 20 नवंबर को देहरादून में बैंक की छुट्टी रहेगी.
  7. 23 नवंबर: सेंग कुट स्नेम : मेघालय में मनाए जाने वाले वार्षिक त्योहार ‘सेंग कुट स्नेम’ के कारण 23 नवंबर को शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
  8. 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा : गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के कारण 24 नवंबर को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. प्रभावित शहरों में आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं.
  9. 27 नवंबर: कनकदास जयंती : कर्नाटक में मनाए जाने वाले त्योहार कनकदास जयंती के लिए 27 नवंबर को बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
  10. वीकेंड पर बैंकों की छुट्टियां : क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा, पूरे भारत में बैंक सभी रविवारों—1, 8, 15, 22 और 29 नवंबरको बंद रहेंगे. इसके साथ ही, नियमित बैंकिंग अवकाश कार्यक्रम के तहत, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

दिसंबर के महीने में भी कम नहीं बैंक हॉलिडे

  1. 1 दिसंबर: स्वदेशी आस्था दिवस / राज्य स्थापना दिवस : इस मौके पर ईटा नगर और कोहिमा में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  2. 3 दिसंबर: सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व : इस मौके पर सिर्फ पणजी में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
  3. 9, 10 और 11 दिसंबर: लोसुंग / नामसुंग : इस मौके पर लगातार तीन दिनों तक सिर्फ गंगटोक में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
  4. 12 दिसंबर: पा तोगन नेन्गमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि : इस मौके पर सिर्फ शिलांग में बैंकों का अवकाश रहने वाला है. वहीं दूसरा शनिवार होने की वजह से देश के बाकी हिस्सों में भी बैंक बंद रहेंगे.
  5. 18 दिसंबर: यू सोसो थाम की पुण्यतिथि : इस मौके पर सिर्फ शिलांग में बैंकों का अवकाश रहने वाला है.
  6. 19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस : इस मौके पर सिर्फ पणजी में बैंकों का अवकाश रहने वाला है. वहीं चौथा शनिवार होने की वजह से देश के बाकी हिस्सों में भी बैंक बंद रहेंगे.
  7. 24 दिसंबर: क्रिसमस की पूर्व संध्या : इस मौके पर आईजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
  8. 25 दिसंबर: क्रिसमस : इस मौके पर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  9. 26 दिसंबर: क्रिसमस : इस मौके पर कोहिमा और शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा. पूरे देश में नहीं.
  10. 30 दिसंबर:यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि : इस मौके पर सिर्फ शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  11. 31 दिसंबर: नए साल की पूर्व संध्या : इस मौके पर सिर्फ आइजोल में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  12. रविवार का अवकाश : 6, 13, 20 और 7 दिसंबर को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहने वाला है. यही कारण है कि देश के अलग अलग हिस्सों और तारीखों पर कुल 17 दिन बैंकों का अवकाश रहेगा.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY