बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मुकेश अंबानी के IPO से करेंसी मार्केट में हलचल! 6 हफ्तों के हाई पर पहुंचा रुपया​ | पटेलों को साधने के लिए अखिलेश का मास्टर प्लान, सपा ने तैयार किया 5 चुनावी चक्रव्यूह​ | यूरिन इंफेक्शन बार-बार क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कौन सी गलतियां हैं वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

देवरिया में दशहरा मेले में स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी, मची भगदड़; जान बचाकर भागे लोग​

Deoria News: देवरिया जिले में दशहरा मेले के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गाड़ी का चालक भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो को घुमाता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. लोग […]

Deoria News: देवरिया जिले में दशहरा मेले के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गाड़ी का चालक भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो को घुमाता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधरउधर भागने लगे. आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों को टक्कर भी मारी. घटना को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

स्टंटबाजी से मेले में मची भगदड़

वायरल वीडियो हरैया लाला ओवरब्रिज के पास दशहरा मेले के दौरान का बताया जा रहा. वीडियो में सफेद रंग की स्कॉर्पियो तेजी से घूमती नजर आ रही है. आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. गाड़ी की रफ्तार और खतरनाक तरीके से घूमने के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया. कई लोग गाड़ी से बचने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर जानकारी नहीं मिली है. भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह स्टंट किए जाने से लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. सार्वजनिक जगह पर इस तरह तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और लोगों की जान जोखिम में डालने को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान की

मामले को लेकर सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि सलेमपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित सफेद स्कॉर्पियो का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. इस संबंध में हरैया के वार्ड नंबर8 निवासी वादी वीरेंद्र प्रजापति की तहरीर के आधार पर सलेमपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. सीओ के मुताबिक, घटना में शामिल सफेद स्कॉर्पियो की पहचान कर ली गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY