बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​ | यूपी: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने पर होगी जेल, निर्वाचन आयोग ने दी सख्त चेतावनी​ | Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

देवउठनी एकादशी के बाद 21 नवंबर को तुलसी विवाह, गोधूलि मुहूर्त के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य​

सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है। इस महीने में दीपावली सहित कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते है। इस दौरान का तुलसी विवाह का पर्व भी आता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म तुलसी विवाह का विशेष […]

सनातन धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है। इस महीने में दीपावली सहित कई बड़े और महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते है। इस दौरान का तुलसी विवाह का पर्व भी आता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है।

हिंदू धर्म तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरुप और माता तुलसी के विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी पर जागते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकती है। आइए आपको जानते हैं कब तुलसी विवाह, महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त।

कब है तुलसी विवाह?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह की परंपरा निभाई जाती है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु जागते हैं और फिर शालिग्राम संग तुलसी विवाह होता है। इस बार द्वादशी तिथि 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरु होगी, जिसका समापन 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार तुलसी विवाह 21 नवंबर को होगा।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा ?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, तुलसी विवाह का सबसे अच्छा समय गोधूलि  बेला में करने का विधान होता है। ऐसे में 21 नवंबर को गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 24 मिनट से लेकर 5 बजकर 52 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में इस समयविधि में तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की पूजा करें।

क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस तिथि पर हर साल भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरुप और तुलसी का विवाह होता है। इस दिन माता तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है, वहीं शालिग्राम भगवान विष्णु का स्वरुप हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार, माता तुलसी पूर्व जन्म में वृंदा के रुप में जन्म लिया था और भगवान विष्णु ने अगले जन्म में तुलसी के रुप में पूजनीय के साथ ही शालिग्राम संग विवाह का वरदान दिया था। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी और शालिग्राम संग विवाह कराने से घर में सुखशांति और परिवार में खुशहाली बनीं रहती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY