सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

योगी की पाती में CM ने सुनाए वनटांगिया और मुसहर समाज के संघर्ष की कहानी​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी की पाती कार्यक्रम के जरिए अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि लंबे समय तक शासकीय और सार्वजनिक जीवन में रहने के दौरान उन्हें ऐसे कई मुद्दे देखने को मिले, जिनके बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं थी. इनमें वनटांगिया और मुसहर समाज के लोगों का […]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी की पाती कार्यक्रम के जरिए अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि लंबे समय तक शासकीय और सार्वजनिक जीवन में रहने के दौरान उन्हें ऐसे कई मुद्दे देखने को मिले, जिनके बारे में आम लोगों को जानकारी नहीं थी. इनमें वनटांगिया और मुसहर समाज के लोगों का संघर्ष भी शामिल है. सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय के इतिहास, उनके अधिकारों और मुसहर समाज के लोगों के लिए अपनी ओर से लड़ी गई लड़ाई का जिक्र किया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि करीब 120 वर्ष पहले ब्रिटिश हुकूमत ने रेलवे लाइन बिछाने के लिए जंगलों की कटाई कराई थी. इसके बाद उन इलाकों में दोबारा वन लगाने और उनकी रक्षा करने की जिम्मेदारी कुछ लोगों को दी गई. इसके बदले उन्हें कुछ जमीन देने की व्यवस्था थी, जिससे वे अपना भरणपोषण कर सकें. ये लोग वनटांगिया समुदाय से जुड़े थे. सीएम योगी के मुताबिक, समय के साथ इन लोगों की उपेक्षा होने लगी और वे अपने अधिकारों से वंचित होते चले गए. उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने शायद वनटांगिया समुदाय का नाम पहली बार सुना होगा, जबकि ये लोग समाज का ही हिस्सा थे.

मनमोहन सिंह से मिलकर वन अधिनियम में संशोधन की उठाई थी मांग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वनटांगिया समुदाय के अधिकारों को लेकर उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने वन अधिनियम में संशोधन की मांग रखी. योगी के मुताबिक, उस समय के वन मंत्री ने उनसे सवाल किया था कि इसकी क्या गारंटी है कि ये लोग इतने पुराने समय से वहां रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद वन अधिनियम में संशोधन हुआ और इसे लागू करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 2007 में केंद्र सरकार से संशोधन कराने के बावजूद यह व्यवस्था 2017 तक लागू नहीं हो सकी थी. सीएम योगी ने कहा कि 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले इस दिशा में काम किया. उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले जब वह गोरखपुर में प्रशासन से इस मुद्दे पर बात करते थे, तब अधिकारी उनसे बहस तक करते थे.

कुशीनगर में मुसहर समाज के लोगों की मौत के बाद शुरू किया था आंदोलन

योगी की पाती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुसहर समाज के संघर्ष का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए कुशीनगर में मुसहर जाति के करीब एक दर्जन लोगों की मौत हुई थी. उस समय प्रदेश में एक तरफ खाद्यान्न घोटाले का मामला सामने आ रहा था, तो दूसरी तरफ मुसहर समाज के लोग भूख से मर रहे थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कुशीनगर में आंदोलन खड़ा किया था. इसके बाद तत्कालीन राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा और अपनी शिकायत लेकर राजभवन पहुंचे.

ट्रेन से गोरखपुर से लखनऊ पहुंचे थे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस दौर का एक अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह सांसद थे और गोरखपुर से ट्रेन के जरिए राज्यपाल से मिलने आ रहे थे… राजभवन से उन्हें लगातार फोन किए जा रहे थे. योगी के मुताबिक, राज्यपाल को विश्वास नहीं हो रहा था कि वह वास्तव में मिलने आएंगे. उन्होंने बताया कि राजभवन की ओर से उनसे पूछा गया कि क्या वह सच में मिलने पहुंचेंगे. बाद में राज्यपाल ने उनसे कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि योगी आदित्यनाथ मिलने आएंगे. सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने मुसहर समाज के लोगों के अधिकारों के लिए यह लड़ाई लड़ी. उनके मुताबिक, आज मुसहर जाति को पूरी तरह से सैचुरेट किया जा चुका है.

अनछुए मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन करीब 2829 वर्ष का हो चुका है. इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि समाज में ऐसे कई मुद्दे और पहलू हैं, जिनकी जानकारी आम लोगों को नहीं होती. उन्होंने कहा कि शासकीय व्यस्तताओं के बीच भी वह यह सोचते रहे कि ऐसे अनछुए विषयों को लेकर सामान्य नागरिकों के साथ संवाद कैसे आगे बढ़ाया जाए. योगी की पाती के जरिए मुख्यमंत्री ने वनटांगिया और मुसहर समाज से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए उन मुद्दों और संघर्षों को सामने रखा, जिनके बारे में आम तौर पर सार्वजनिक चर्चा कम होती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY