CrimeViral

देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा, अंदर का मंजर देख कांप उठा मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज

देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा, अंदर का मंजर देख कांप उठा मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज

मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा रिमी कुमारी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

मनीष कुमार / मोतिहारी –   मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में एक छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रिमी कुमारी के रूप में हुई है, जो कॉलेज में पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा को नीचे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाईलाइट्स – 

  • मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में छात्रा का शव मिला
  • पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा रिमी कुमारी की मौत
  • कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच जारी
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अन्य छात्रों और कॉलेज प्रशासन को शक हुआ। इसके बाद जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में शोक और दहशत का माहौल है। छात्र-छात्राओं के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस कमरे की तलाशी लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले में कोई भी स्पष्ट रूप से कुछ कहने से बच रहा है। छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply