Window Iron Grill Cleaning Tips: घर की खिड़कियों पर लगी लोहे की जाली समय के साथ धूल, मिट्टी और जंग की वजह से गंदी दिखने लगती है। खासतौर पर धूलभरे मौसम में इन जालियों पर जल्दी गंदगी जम जाती है जो आसानी से साफ नहीं होती है। कई लोग इन्हें साफ करने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसमें ज्यादा मेहनत लगेगी। हालांकि आप कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से लोहे की जाली को साफ कर सकते हैं।
Khabar Monkey

बेकिंग सोडा और नींबू
लोहे की जाली पर जमा जिद्दी गंदगी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस तरह गाढ़ा पेस्ट तैयार करके इसे जाली पर लगाएं। इसे करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश की मदद से इसे धीरे-धीरे रगड़ें। इस तरह जाली पर लगी जंग और धूल आसानी से निकल जाएगी। आखिर में पानी से खिड़की की जाली को धोकर पोंछ लें। इससे जाली दोबारा साफ और चमकदार नजर आने लगेगी।
साबुन और गर्म पानी
खिड़की पर लगी लोहे की जाली को साफ करने के लिए सबसे पहले जाली पर जमी धूल को कपड़े की मदद से साफ करें। अगर जाली पर ज्यादा जंग और धूल लगी है तो साबुन और गर्म पानी की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गर्म पानी लें और लिक्विड सोप को मिलाएं। इस मिश्रण में कपड़ा या स्पंच डुबाएं और जाली को साफ करें। कोनों की सफाई करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। सफाई के बाद सूखे कपड़े से जाली को पोंछ लें।
लिक्विड डिशवॉश और सिरका
कई बार जाली पर तेल, धुआं या गंदगी जम जाती है जो आसानी से साफ नहीं होती है। ऐसे में इसके लिए आप सिरका और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सिरका, पानी और लिक्विड डिशवॉश को डालकर मिक्स करें और स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसे जाली पर स्प्रे करें और कुछ देर तक लगा रहने दें। अब माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से जाली को साफ करें। इस तरह जाली पर चिपकी गंदगी साफ हो जाएगी।
अगर आप लोहे की जाली को पानी से साफ कर रहे हैं तो उसको बाद में सूखे कपड़े से जरूर पोंछें। क्योंकि लोहे में नमी रहने से जंग जल्दी लग सकती है। इसके अलावा धूल-मिट्टी को नियमित रूप से साफ करते रहें जिससे गंदगी जमा नहीं होगी।





