DharamViral

इस मंदिर में दर्शन करने से हो जाता है तलाक, जानें इस मंदिर का रहस्य

इस मंदिर में दर्शन करने से हो जाता है तलाक, जानें इस मंदिर का रहस्य

मंदिर एक ऐसी जगह है जहां जाने से ही इंसान को सबसे ज्यादा शांति मिलती है। सभी लोग मंदिर में ऐसी आस्था रखते है​ और अपने सुख दूख में मंदिर जाना नहीं भुलते है।लेकिन मंदिर के नाम कई प्रकार के होते है और उनके निर्माण के पीछे की कहानी भी बहुत ही मजेदार होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं ​जिसका नाम ही तलाक का मंदिर है।

तलाक मंदिर सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन इसके पीछे की कहानी बहुत ही मजेदार है। टोकई-जी का इतिहास करीब 500 साल पुराना है और यह मंदिर जापान कामाकुरा शहर में स्थित है। ये मंदिर उन महिलाओं का घर माना जाता है, जो घरेलू हिंसा का शिकार होती थी। महिलाएं अपने पतियों से छुटकारा पाने के लिए इस मंंदिर में पनाह लेती थीं।

महिलाओं के लिए बनाया यह मंदिर

बताया जाता है कि जापान में मातसुगोका टोकेई-जी के मंदिर का निर्माण 12वीं और 13वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। उस समय जापानी समाज में तलाक के प्रावधान सिर्फ पुरुषों के लिए ही थे और ऐसे में तलाक से पीड़ित महिलाओं के लिए यह मंदिर बनाया गया। उस दौर में पुरुष अपनी पत्नी को बड़ी आसानी से तलाक देते थे। इसके बाद इस मंदिर के दरवाजे उन महिलाओं के लिए खुले रहते थे जो घरेलू हिंसा या दुर्व्यवहार का शिकार हुई थी।

एक नन ने करवाया इसका निर्माण

इस मंदिर का निर्माण काकूसान-नी नाम की एक नन ने अपने पति होजो टोकीमून की याद में बनवाया था। कहानियों में बताया जाता है कि वह न तो अपने पति से खुश थीं और न ही उनके पास तलाक लेने का कोई तरीका था। ऐसे में उसने इस मंदिर का निर्माण करवाकर वह इसमें रहने लगी।

तलाक की प्रकिया

जापान में महिलाओं के पति बिना वजह बताए अपनी शादी तोड़ देते थे। इसके लिए उन्हें एक नोटिस लिखना पड़ता था। इस मंदिर में तीन साल तक रहने के बाद महिलाएं अपने पति से संबंध तोड़ सकती थीं और बाद में इस कम कर दिया गया।

पुरुषों पर पाबंदी

इस मंदिर में पुरुषों का आना सख्त मना है लेकिन समय के साथ अब इसमें सभी का प्रवेश होने लग गया। लेकिन आज भी यह मंदिर तलाक मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Leave a Reply