हर किसी के घर में दिवाली के बाद खील जरुर बच गई होगी। डिब्बे में पड़ी हुई खील को खाना कोई पसंद नहीं करता है, तो अब आपको समझ नहीं आ रहा है, इसका इस्तेमाल कैसे करें, तो आप खील से टेस्टी डिश बना सकते हैं।

बची हुई खील से आप सिर्फ 15 से 20 मिनट के लिए चटपटे और कुरकुरे कटलेट बना सकते हैं। बच्चे भी इसे काफी चाव से खा सकते हैं।
खील कटलेट बनाने के लिए क्याक्या चाहिए?
इसे बनाना काफी आसान है, इसके लिए आपको बाजार से कोई सामान लाने की जरुरत नहीं होगी। आइए आपको बताते इसे बनाने के लिए क्या चाहिए
सामग्री
खील 1 से 2 कप
उबले आलू 1 से 2, अच्छे से मैश किए हुए
प्याज 1, बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च 1 से 2, बारीक कटी हुई
अदरक 1 छोटा टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया थोड़ा सा, बारीक कटा हुआ
नमक स्वाद के हिसाब से
लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
गरम मसाला आधा चम्मच
चाट मसाला या अमचूर पाउडर आधा चम्मच
हल्दी 1 चुटकी
कोटिंग के लिए कॉर्नफ्लोर या सूजी या ब्रेड क्रम्ब्स या चावल का आटा
तलने के लिए तेल
ऐसे बनाएं खील के कटलेट स्टेपबायस्टेप
सबसे पहले खील को एक बड़े बर्तन में डालकर पानी में 1 से 5 मिनट के लिए भिगो दें। जब खील को नरम हो जाएंगे, तो इसे छलनी में निकालकर पानी निचोड़ लें। ध्यान रखें कि खील में ज्यादा पानी न रहे। यदि पानी रह जाए, तो कटलेट टूटने लगेगा। हल्के हाथों से इसको दबाकर सारा पानी निकाल लें।
इसके बाद एक बर्तन में भीगी हुई खील, मैश किए हुए आलू, कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च, गरमा मसाला, चाट मसाला और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसे ऐसे मिलाएं जैसे आटा गूंथते हैं। मिश्रण न ज्यादा गीला हो और न ज्यादा सूखा। यदि गीला लगे को थोड़ी सूजी मिला लें।
अब हाथों पर हल्का तेल लगा लें और मिश्रण का थोड़ासा हिस्सा लें और उसे गोल या अंडे के आकार में दबाकर कटलेट बना लें। फिर इन कटलेट को हल्के से कॉर्नफ्लोर या सूजी में लपेट लें।
एक कड़ाही में तेल डालें और गर्म कर लें। फिर आंच को मीडियम रख लें। इसके बाद एकएक करके कटलेट डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें। यदि आप ज्यादा तेल नहीं खाना चाहते हैं, तो इन्हें कम तेल में तवे पर सेक सकते हैं। कटलेट को गर्मागर्म हरी धनिया की चटनी, इमली की चटनी या फिर टोमेटो केचप के साथ सर्व कर सकते हैं।