शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP चुनाव: DM वोटबैंक को मजबूत करने की तैयारी! आज मायावती के पुराने गढ़ में ओवैसी और चंद्रशेखर, गठबंधन के बाद दिखाएंगे सियासी ताकत​ | बेंगलुरु में सौतेले पिता की हैवानियत: बेटे की हत्या कर लगाया ताला, 3 दिन तक बंद कमरे में बिना खाए-पिए रोती रही मां​ | Lucknow Traffic Diversion: PM मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बैन तोते का 150 रुपए का अंडा 2000 में बेच रहे थे तस्कर, दिमाग घुमा देगी तस्करी की ये कहानी​

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रतिबंधित तोतों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. यूपी एसटीएफ ने 650 अंडों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी से सस्ते दामों पर तोतों के अंडे खरीदकर बिहार और पश्चिम बंगाल में कई गुना ज्यादा कीमत पर बेचते थे. पूछताछ […]

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रतिबंधित तोतों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. यूपी एसटीएफ ने 650 अंडों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी यूपी से सस्ते दामों पर तोतों के अंडे खरीदकर बिहार और पश्चिम बंगाल में कई गुना ज्यादा कीमत पर बेचते थे. पूछताछ में सामने आया कि जिस अंडे को यूपी में 150 से 200 रुपए में खरीदा जाता था, उसे दूसरे राज्यों में 1500 से 2000 रुपए तक में बेचा जा रहा था. बता दें कि तस्करों ने इसके लिए बाकायदा एक नेटवर्क बना रखा था. वे अलगअलग इलाकों से तोतों और उनके अंडों को इकट्ठा करते थे और फिर दूसरे राज्यों में मोटी कीमत पर बेच देते थे.

गोलगड्डा चौराहे से 3 तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ को प्रतिबंधित तोतों की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद लखनऊ एसटीएफ की टीम ने वाराणसी में वन विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की. टीम ने आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा चौराहे पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के पटना निवासी मो. समीम, मो. नसीद और आफताब के रूप में हुई है.

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से संरक्षित प्रजाति रोज रिंग पैरट और एलेक्जेंड्राइन पैराकीट के 650 अंडे बरामद हुए. इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक बोलेरो पिकअप भी जब्त की गई है. एसटीएफ अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

150 रुपए में खरीदते, 2000 तक में बेचते थे अंडा

पूछताछ में तस्करों ने अपने कारोबार का जो तरीका बताया, वह हैरान करने वाला है. आरोपी उत्तर प्रदेश के अलगअलग इलाकों से प्रतिबंधित प्रजाति के तोतों और उनके अंडों को इकट्ठा करते थे. इसके बाद उन्हें बिहार और पश्चिम बंगाल में ऊंची कीमत पर बेच देते थे. जांच में सामने आया कि तस्कर यूपी में एक अंडा करीब 150 से 200 रुपए में खरीदते थे. दूसरे राज्यों में यही अंडा 1500 से 2000 रुपए तक में बेचा जाता था. यानी एक अंडे पर ही कई गुना मुनाफा कमाने का खेल चल रहा था. इस तरह 650 अंडों की बरामदगी से तस्करी के बड़े कारोबार की आशंका जताई जा रही है.

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज

एसटीएफ की इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम भी शामिल रही. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस और संबंधित विभाग अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और इनके नेटवर्क में और कौनकौन लोग जुड़े हुए हैं.

इसके अलावा यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यूपी के किनकिन इलाकों से तोतों और उनके अंडों की सप्लाई की जाती थी. एसटीएफ की इस कार्रवाई को वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. 650 अंडों की बरामदगी ने एक बार फिर वन्यजीव तस्करी के अवैध कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY