Viral

दिल्ली में 21, मुजफ्फरपुर में 4 की मौत… अब हैदराबाद में आग का तांडव, लपटों ने निगली तीन मंजिला इमारत

दिल्ली में 21, मुजफ्फरपुर में 4 की मौत… अब हैदराबाद में आग का तांडव, लपटों ने निगली तीन मंजिला इमारत

Hyderabad News: दिल्ली, बिहार के बाद आग की लपटें हैदराबाद में भी पहुंच गई है. अमीरपेट में मैत्रीवनम के पास मेट्रो पिलर नंबर A1043 के पास भयानक आग लग गई है. धीरे-धीरे इस आग ने आसपास की इमारतों को भी चपेट में ले लिया है. आग की लपटें इतनी ज्यादा भयानक हैं कि आसमान में धुआं-धुआं दिखाई दे रहा है. मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं.

दिल्ली में 21, मुजफ्फरपुर में 4 की मौत… अब हैदराबाद में आग का तांडव, लपटों ने निगली तीन मंजिला इमारत
दिल्ली में 21, मुजफ्फरपुर में 4 की मौत… अब हैदराबाद में आग का तांडव, लपटों ने निगली तीन मंजिला इमारत

इमरजेंसी राहत ऑपरेशन के कारण अमीरपेट से SR नगर की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक रुक गया है और ट्रैफिक जाम हो गया है. ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी चलाने वालों को सलाह दी है कि वे जितना हो सके इस रास्ते पर यात्रा करने से बचें.

Khabar Monkey

इसे लेकर एडिशनल DCP ट्रैफिक सी. वेणुगोपाल रेड्डी ने कहा कि हम भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं और एक तरफ से, यानी रिवर्सिबल साइड से ट्रैफिक को आने-जाने की अनुमति दे रहे हैं. हम यात्रियों को सनतनगर की ओर जाने में मदद कर रहे हैं.

बिहार में कहां लगी आग?
बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में 4 जून को आग लगी, जिसकी वजह से लोगों की मौत हो गई है, जबकि, करीब 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. ये आग अस्पताल के 5वीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी थी.

दिल्ली में कहां लगी आग?
दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में भीषण आग लगी थी, आग की लपटों ने पूरे होटल को अपने जद में लिया. आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में कई विदेशी भी हैं, इसके अलावा 25 से ज्यादा लोग घायल भी बताए जा रहे हैं.

Leave a Reply