Reason of Acne on Face: चेहरे पर दाने निकलने की वजह पसीना या ऑयली स्किन को माना जाता है. लेकिन ऐसा नहीं…चेहरे पर पिंपल निकलने के कई कारण हो सकते हैं. बताती है कि जब डेड स्किन ठीक से हटती नहीं है तब ये एक्सट्रा सीबम के साथ मिलकर चिपचिपा पदार्थ बनाते हैं, जो एक्ने की वजह बनता है. इसके अलावा भी लाइफस्टाइल में की गई कई ऐसी गलतियां शामिल है, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

खराब खानपान, हार्मोनल बदलाव, तनाव, नींद की कमी और कुछ दवाओं का असर भी चेहरे पर दाने निकलने की बड़ी वजह बन सकता है. ऐसे में सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि अंदरूनी कारणों को समझना भी जरूरी है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं उन कारणों के बारे में जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं.
Khabar Monkey
गर्मियों में बार-बार चेहरा धोना
बार-बार चेहरा धोना भी एक्ने होने की एक बड़ी वजह है. अगर आप दिन में 2 बार से ज्यादा फेस वॉश करते हैं त्वचा का जरूरी वसा निकल जाता हैं, जिससे त्वचा करने लगती है. यही एक्ने की वजह बनते हैं. इसलिए चाहे जितनी भी गर्मी क्यों न हो दिन में सिर्फ 2 बार ही चेहरा धोना चाहिए. अगर बहुत ज्यादा पसीना आता है तो ऑइल-ब्लॉटिंग पेपर का यूज कर सकते हैं.
हार्श और एल्कलाइन सोप का इस्तेमाल
गर्मियों में इस्तेमाल किए जाने वाले ज्यादातर सोप या फेसवॉश एल्कलाइन होते हैं, इनका ph 9 से 10 के बीच होता है. वहीं हमारी त्वचा का ph 5.5 होता है. ऐसे में इस तरह के साबून या फेसवॉश का इस्तेमाल करने से ph लेवल बिगड़ जाता है, जिससे एक्ने की समस्या पैदा होती है.
गर्म पानी का इस्तेमाल भी वजह
गर्मियों में धूप की वजह से पानी गर्म हो जाता है. ऐसे में कुछ लोग उसी टैंक वाले पानी से चेहरा धो लेते हैं. जो सबसे बड़ी गलती है. गर्म पानी से चेहरा का ऑयल तो हट जाता है लेकिन ब्लड वेसेल्स फैलती हैं और पहले से मौजूद एक्ने में सूजन आ सकती है. साथ ही गर्मी से त्वचा ज्यादा ड्राई हो सकती है, जिससे त्वचा की सेफ्टी लेयर परत में सूक्ष्म दरारें पड़ सकती हैं. इसलिए हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हैं.
बहुत जोर से चेहरे को रगड़ना
कुछ लोग चेहरा धोते समय बहुत तेजी से रब करते हैं. ऐसा करने से इंफ्लामेशन बढ़ सकती है. हार्श स्कर्बिंग करने से मौजूद एक्ने से निकलने वाले बैक्टीरिया पूरे चेहरे पर फैल सकते हैं, जो और दाने निकलने की वजह बनता है. ऐसे में आपको हफ्ते में 2 बार केमिकल एक्सफोलिएट का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे सेलिसेलिक एसिड, जो ph लेवल को भी बैलेंस करेगा और चेहरे को अच्छे से साफ करने में भी मदद करेगा.
फेसवॉश के बाद मॉइस्चराइज न लगाना
गर्मियों में चेहरे पर मॉइस्चराइज लगाने की जरूरत नहीं होती है..ये सिर्फ एक मिथक है. बल्कि सच तो ये है कि ऐसा नहीं करने से आपकी स्किन डैमेज हो सकती है. आपको गर्मियों में भी चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइज अप्लाई करना चाहिए. ये स्किन बैरियर को सील करता है और ph लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है.












