सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

संतकबीरनगर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष… घर में घुसकर ईंट-पत्थरों से किया हमला, आग लगाने की भी कोशिश​

UP Crime News: संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश और खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां परसा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर पर चढ़कर हमला करने, मुख्य […]

UP Crime News: संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश और खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां परसा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर पर चढ़कर हमला करने, मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुसने और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना में महिलाओं और बच्चों समेत परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, परसा गांव के मुजीबुल्लाह का गांव के ही मो. यूसुफ उर्फ मुन्ना और उनके परिवार के सदस्यों से पुरानी रंजिश और खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था. पीड़ित मुजीबुल्लाह का आरोप है कि सबसे पहले मस्जिद में नमाज पढ़ने गए उनके बेटे वसिउल्लाह के साथ मारपीट की गई. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर लाठीडंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए.

घर के अंदर घुसकर ईंटपत्थरों से हमला

आरोप है कि हमलावरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर ईंटपत्थरों से हमला किया. इतना ही नहीं, मोटरसाइकिल की टंकी से पेट्रोल निकालकर घर में आग लगाने का प्रयास भी किया गया. पीड़ित पक्ष के मुताबिक, हमले के दौरान मोटरसाइकिल, बिजली मीटर और बरामदे में लगे पंखे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई.

इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है. वहीं, घटना के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस पहुंची. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित मुजीबुल्लाह ने धनघटा थाने में नामजद तहरीर दी है.

पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के नतीजों का इंतजार है. अब देखना होगा कि घर में घुसकर मारपीट और आग लगाने के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों पर धनघटा पुलिस क्या कार्रवाई करती है?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY