: नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए फोन पर हुई बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने मित्र और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर एक वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया है।

बताया गया है कि यह सम्मान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ा है, जिन्होंने फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश को नाकाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नेतन्याहू ने पहले भी इस घटना के बाद कैप्टन मच्छार की बहादुरी की सराहना की थी। अब पीएम मोदी और कैप्टन मच्छार को इजरायली स्वतंत्रता दिवस के विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
Received a phone call from Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu. We reviewed the sustained momentum in our bilateral ties and reaffirmed our commitment to further strengthening our partnership.
We also exchanged views on recent developments in West Asia and underscored the…
— Narendra Modi October 22, 2026
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा कर बातचीत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर वीर भारतीय पायलट के साथ मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया है।
नेतन्याहू ने यह भी बताया कि पीएम मोदी ने निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारतइजरायल संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कैप्टन स्मित मच्छार के साथ जलानी है मशाल
इजरायली प्रधानमंत्री की ओर से पीएम मोदी के साथ कैप्टन स्मित मच्छार को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कैप्टन मच्छार फ्लाईदुबई के पायलट हैं और एक फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश को नाकाम करने के बाद चर्चा में आए थे।
इजरायल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मशाल प्रज्वलन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसे देश में बड़े सम्मान के तौर पर देखा जाता है। इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी और कैप्टन मच्छार को आमंत्रित किया गया है।
PM मोदी ने भी फोन कॉल की जानकारी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेतन्याहू से हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बनी निरंतर गति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बातचीत में पश्चिम एशिया के मौजूदा घटनाक्रम और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारतइजरायल साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
मई 2027 में मनाया जाएगा इजरायल का स्वतंत्रता दिवस
इजरायल ऐतिहासिक रूप से 14 मई को अपनी आजादी से जोड़ता है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस हिब्रू कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है। इसलिए अंग्रेजी कैलेंडर में इसकी तारीख हर साल बदलती रहती है।
अगला इजरायली स्वतंत्रता दिवस 11 मई 2027 की शाम से शुरू होकर 12 मई 2027 तक मनाया जाएगा। इसी दौरान मशाल प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हालांकि, पीएम मोदी की ओर से निमंत्रण स्वीकार करने या इजरायल यात्रा को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।