रविवार, 25 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Mallikarjun Kharge Controversy: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, इवेंट में युवक की पिटाई का आरोप​ | अयोध्या: राम मंदिर में 1 नवंबर से बदल जाएंगे दर्शन-आरती के समय, अब कब खुलेंगे और बंद होंगे पट?​ | पेट्रोल पंप के टॉयलेट्स का नया मेकओवर! QR कोड फीडबैक से तय होगी सफाई, तेल कंपनियों का बड़ा ‘ट्रस्ट टेस्ट’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘तू मुझसे ज्यादा कमाती है Thar लेकर दे…’, लुधियाना में दहेज के लिए पत्नी पर जुल्म की इंतहा​

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना जिले से घरेलू हिंसा और पति की क्रूरता का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया. अपनी सैलून संचालक पत्नी से ज्यादा कमाई का ताना देकर पहले थार और फिर महंगी स्पोर्ट्स बाइक की दहेज में मांग करने वाले पति ने सरेआम सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा. आरोपी ने […]

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना जिले से घरेलू हिंसा और पति की क्रूरता का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया. अपनी सैलून संचालक पत्नी से ज्यादा कमाई का ताना देकर पहले थार और फिर महंगी स्पोर्ट्स बाइक की दहेज में मांग करने वाले पति ने सरेआम सड़क पर महिला को बेरहमी से पीटा. आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर पटका और लातों से हमला कर दिया. इस पूरी दर्दनाक घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जगतपुरी पुलिस चौकी की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के रिश्ते का ब्योरा इस प्रकार है. पीड़िता की पहचान 28 वर्षीय ट्विंकल के रूप में हुई है, जो समराला चौक स्थित अपना सैलून चलाती हैं. ट्विंकल की पिछली शादी से उनका एक सात साल का बेटा भी है. पहले तलाक के केस की सुनवाई के दौरान उनकी मुलाकात चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े रितिश शर्मा से हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई और नवंबर 2025 में दोनों ने शादी कर ली तथा जस्सियां ग्रीन एन्क्लेव में रहने लगे.

‘थार’ SUV और महंगी बाइक की मांग पर अक्सर होता था झगड़ा

शादी के महज तीन महीने बाद ही आरोपी पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. पति रितिश शर्मा यह ताना देकर थार SUV की मांग करता था कि “जब तू मुझसे ज्यादा कमाती है तो मेरे लिए थार क्यों नहीं खरीद सकती?” पहले हुए विवाद को मध्यस्थों के जरिए सुलझा लिया गया था. कुछ समय बाद आरोपी ने महंगी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी. घटना वाले दिन बाइक की मांग पर घर में बहस इतनी बढ़ गई कि ट्विंकल जान बचाने के लिए पड़ोसियों के घर की ओर भागीं.

सड़क पर बालों से घसीटकर पीटा, चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी

आरोपी पति पीछा करते हुए सड़क पर पहुंचा और हैवानियत पर उतर आया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने सड़क पर ही ट्विंकल को थप्पड़ मारा, बाल पकड़कर सड़क पर पटका और बेदर्दी से लातें मारना शुरू कर दिया. महिला की दर्दनाक चीखें सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत अपने घरों से बाहर आए और बीचबचाव कर पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया.

पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई. पीड़िता ने जगतपुरी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराकर सबूत के तौर पर CCTV फुटेज पुलिस के हवाले कर दिया. हैबोवाल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के अनुसार, पुलिस को पीड़िता की मेडिकोलीगल रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट और उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY