बुधवार, 29 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली​ | पहले गर्लफ्रेंड पर दागीं तीन गोलियां, फिर खुद को मारी गोली… मेरठ में प्रेम-प्रसंग में खूनी खेल!​ | Gluten Free Diet Trend: ग्लूटेन कैसे शरीर को पहुंचाता है नुकसान, ये लोग रहे अलर्ट, एक्सपर्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तूफानी बारिश, कमर तक पानी… 24 साल पहले ऐसे रिकॉर्ड हुआ ऐश्वर्या का कल्ट गाना; कविता-उदित ने गाया ये कालजयी गीत​

24 साल पहले मुंबई की भारी बारिश में एक ऐसे कालजयी गीत की रिकॉर्डिंग हुई, जो आज भी सुपरहिट है। तमाम मुश्किलों के बाद भी कैसे बना यह गाना? आइए जानते हैं… बॉलीवुड में ऐसे कई गाने बने, जो आते ही चर्चा में आए और हिट हो गए। हालांकि इन गानों के बनने के पीछे […]

24 साल पहले मुंबई की भारी बारिश में एक ऐसे कालजयी गीत की रिकॉर्डिंग हुई, जो आज भी सुपरहिट है। तमाम मुश्किलों के बाद भी कैसे बना यह गाना? आइए जानते हैं…

बॉलीवुड में ऐसे कई गाने बने, जो आते ही चर्चा में आए और हिट हो गए। हालांकि इन गानों के बनने के पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प रही है।

साल 2000 के दौर में ऐसी कई म्यूजिकल फिल्में बनीं, जिनके गाने सुपरहिट रहे। इसी बीच एक ऐसी फिल्म आई, जिसने गाने कल्ट क्लासिक रहे और उसी दौरान कविता कृष्णमूर्ति ने एक ऐसा गाना गाया जो खूब हिट हुआ, लेकिन जिसकी रिकॉर्ड भरी बारिश में हुई थी।

कौन सा है वह गाना?

दरअसल आज जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं, वह गाना साल 2002 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म देवदास का है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के यूं तो सारे हिट हुए लेकिन फिल्म के गाने ‘हमेशा तुमको चाहा’ के बनने के पीछे की कहानी दिलचस्प है।

दरअसल फिल्म का संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया था। इस्माइल दरबार के साथ भंसाली पहले ही हम दिल दे चुके सनम जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके थे। ऐसे में जब देवदास के गाने हमेशा तुमको चाहा की रिकॉर्डिंग झमाझम बारिश में हुई थी।

फिल्म के गाने को कविता कृष्णमूर्ति और उदित नारायण ने आवाज दी थी और गाने को नुसरत बद्र ने लिखा था।

बारिश में रिकॉर्ड हुआ वो गाना

बीते दिनों ही फिल्म के 24 साल पूरे होने पर इस्माइल दरबार ने खुद इस किस्से को साझा किया। उन्होंने बताया कि उस दौरान आज की तरह ही मुंबई झमाझम बारिश हो रही थी। इस्माइल दरबार का घर खार में था और संजय लीला भंसाली यारी रोड पर रहते थे। संजय लीला भंसाली ने इस्माइल दरबार से कहा कि गाना आज ही रिकॉर्ड करना है, लेकिन इस्माइल दरबार ने बारिश के चलते गाना कैसे रिकॉर्ड होगा।

जगहजगह पानी भरा हुआ था। लेकिन जैसेतैसे दोनों गाने की रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो के लिए निकले, जबकि भंसाली का घर काफी दूर था और इस्माइल दरबार पास रिकॉर्डिंग स्टूडियो के पास ही रहते थे। काम का जुनून इतना ज्यादा था कि दोनों पानी में लगभग डूबकर रिकॉर्डिंग के लिए पहुंचे। पानी में आधे डूबडकर पूरी टीम के साथ रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो तक पहुंचे।

वहीं इस गाने के लिए इस्माइल दरबार ने 70 म्यूजियशन्स को बुक किया था, लेकिन बारिश के चलते महज 16 लोग ही आए। यह एक रिदम डबिंग थी और फिर इतने ही लोगों के साथ यह गाना रिकॉर्ड किया गया।

आपको बता दें कि, फिल्म देवदास के सभी गाने कल्ट क्लासिक रहे और फिल्म में शाह रुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आए। यह गाना भी ऐश्वर्या और शाह रुख पर ही फिल्माया गया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY