‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नेहल वडोलिया अपने एक पॉडकास्ट की वजह से काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के बारे में खुलासे करते हुए काफी बातों को रिवील किया। उनका कहना है कि तारक मेहता के सेट पर उनको एक रिवीलिंग ड्रेस पहनने के लिए फोर्स किया गया था। हालांकि नेहल अब इंडस्ट्री छोड़ चुकीं हैं लेकिन उस समय को याद करते हुए एक्ट्रेस काफी भावुक होती दिखाई दीं। चलिए बताते है एक्ट्रेस ने क्या कहा।

एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक एपिसोड के में नजर आईं थी, यह उनका आखिरी शो था। इसके बाद एक्ट्रेस ने यह इंडस्ट्री छोड़ दी। अब वह एक इंटीमेसी कॉर्डिनेटर बन गईं हैं। हाल ही में ‘सुनो इंडिया’ के एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने अपने कुछ पुराने किस्सों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें नीचा फील कराया गया और एक रिवीलिंग ड्रेस पहनने के लिए उनके साथ जबरदस्ती की गई। बता दें कि उन्होंने बबीता जी की दोस्त का एक छोटा सा रोल प्ले किया था।
–
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हुई बदतमीजी
नेहल वडोलिया ने इस पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया कि ‘तारक मेहता’ उनका आखिरी शो था, इसके बाद उन्होंने ‘गंदी बात’ सीरीज में काम किया और तब से मैंने टीवी छोड़ दिया। वैब सीरीज आने के बाद टीवी का हाल ये है कि सिंगल डिजिट में पैसे मिलते है।’ एक्ट्रेस से जब तारक मेहता के बारे में पूछा गया तो वह भावुक हो गईं। नेहल ने कहा कि ‘मेरा एक्सीपीरियंस अच्छा था लेकिन मैंने कभी नहीं बताया कि टीवी में अगर आप कोई कैमियो रोल के लिए जाते है तो आपको नीचा फील कराया जाता है। आपको अपने लिए ड्रेस खुद घर से लेकर जानी पड़ती है।’
Khabar Monkey
नेहल ने आगे कहा कि ‘वह अपनी पसंद की एक ड्रेस पहनकर शूट पर पहुंची थीं, लेकिन वह ड्रेस शो की लीड एक्ट्रेस की ड्रेस से मिलती-जुलती थी। इसके बाद उनसे ड्रेस बदलने के लिए कहा गया। नेहल का कहना है कि ‘नई ड्रेस में वह सहज महसूस नहीं कर रही थीं, क्योंकि उसमें उनका क्लीवेज नजर आ रहा था। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन उन्हें बताया गया कि यही ड्रेस पहननी होगी और बालों से उसे मैनेज कर लिया जाएगा।’
–
नेहल वडोलिया को दिखाया गया नीचा
नेहल वडोलिया ने कहा कि ‘अगर आप तारक मेहता जैसे बड़े शो में जाते है तो आप खुलकर नहीं बोल पाते और दब जाते है इसलिए आपको नीचा फील कराया जाता है। टीवी में काम करने पर मुझें यह तक बोला गया कि तुम हीरोइन मटीरियल नहीं हो। बस 15-20 दिन के भाभी या हीरो की बहन के रोल ही कर सकती हो। यह सब सुन कर उन्हें अच्छा नहीं लगा।’
नेहल ने बताया कि पिछले 4 साल से उनके पास कोई काम नहीं है। इन सभी बातों के कारण एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आ गई हैं। ‘तारक मेहता का उल्टी चश्मा’ टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो है और लंबे समय से लोगों की पसंद बना हुआ है।












